Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अनलिमिटेड नेटपैक के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में मनपा जमा करेगी एक हजार रूपये 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] आन लाईन शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को अनलिमिटेड नेट पैक के लिए मनपा की ओर से एक हजार रूपये बैंक खाते में जमा कराया जायेगा। जिन विद्यार्थियों के अविभावकों के पास मोबाईल नहीं है उसके विकल्प के लिए मनपा प्रयास करा रही है। विद्यर्थियों की आन लाईन शिक्षा प्रभावित नहीं हो इसके लिए मनपा ने महत्वकांक्षी निर्णय लिया है।

                 कोरोना संकट के चलते विद्यार्थियों को आन लाईन शिक्षा के लिए अनलिमिटेड नेट पैक के लिए खर्च करने कठिन होता है।  आगामी वर्ष 2021 – 2022 के शिक्षा सत्र के आगामी छः माह तक कोरोना के चलते आन लाईन शिक्षा चलने की संभावना है।  जिसे देखते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा प्रभावित  होने से रोकने के उद्देश से मनपा ने नेट पैक के लिए एक हजार रूपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में जमा करायेगी।  गत वर्ष के अनुभव को देखते हुए मनपा विद्यालय में अधिक से अधिक विद्यार्थियों आन लाईन शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए नयी योजना बनाया है। अनेक विद्यार्थियों के अविभावकों को आन लाईन शिक्षा के लिए आवश्यक अनलिमिटेड नेट पैक रिचार्ज करने में आर्थिक समस्या आती है।  मनपा विद्यालय के शिक्षा लेने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए अनलिमिटेड नेट पैक के लिए एक हजार रूपये बैंक खाते में जमा करने का निर्णय लिया गया है। वर्ष 2021 – 2022 शिक्षा सत्र की पहली चामाही के लिए विद्यार्थियों के खाते में एक हजार रूपये जमा किये जायेंगे। इस आशय का निर्णय मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने लिया है। इसी के साथ जिन विद्यार्थियों के अविभावकों के पास मोबाईल नहीं है उन्हें मोबाईल के लिए विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास शुरू है। विद्यार्थियों को आन लाईन शिक्षा के लिए कृति पुस्तिका उपलब्ध कराया जाने वाला है। विद्यार्थियों को कृति पुस्तिका वितरित की जायेगी।  प्रति 15 दिन में शिक्षक विद्यार्थी के घर भेट देकर अभ्यास की कृति पुस्तिका वापस लेंगे और अगली कृति पुस्तिका उपलब्ध कराया जायेगा।  इस तरह विद्यार्थियों की शिक्षा का मूल्यांकन किया जा सकेगा। नेट पैक के लिए विद्यार्थी के बैंक खाते में एक हाजर रूपये जमा कराने से करीब 35 हजार विद्यार्थियों के अविभावकों को राहत मिलगी।  इससे विद्यार्थिओं की आन लाईन शिक्षा आर्थिक समस्या के कारण प्रभावित नहीं होगी।

संबंधित पोस्ट

सड़क दुर्घटना में टेंपो चालक व साथी की घटना स्थल पर ही मृत्यु 

Aman Samachar

विश्व पर्यावरण दिवस पर शहर के कई स्थानों में स्वयंसेवी सस्थाओं ने किया वृक्षारोपण

Aman Samachar

डालमिया भारत ने बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मानिर्भर भारत अभियान को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

म्युकरमायकोसिस के पांच मरीजों का मनपा की कलवा अस्पताल में सफल आपरेशन

Aman Samachar

शिव जयंती के मौके पर ऐतिहासिक घोडबंदर किले पर 105 फुट ऊँचा भगवा ध्वज फहराया

Aman Samachar

जिलाधिकारी ने आश्रम स्कूल में जीईई, नीट’ की क्लास ली, छात्राओं ने राखी बांधकर जताया आभार

Aman Samachar
error: Content is protected !!