Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

31 दिसंबर की रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 416 चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई

ठाणे [ युनिस खान ] नव वर्ष के स्वागत के शराब पीकर वाहन दौड़ाने वाले 416 शराबी वाहन चालकों व 207 सह यात्रियों के खिलाफ यातायात पुलिस ने   कार्रवाई किया है। पुलिस ने 31 दिसंबर की रात आयुक्तालय क्षेत्र में नाकेबंदी कर कार्रवाई किया है।

               सड़क दुर्घटना रोकने के उद्देश्य से ठाणे यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए 25 दिसंबर से मुहीम शुरू किया। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर के दौरान पुलिस ने 926 शराबी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई किया। इसी तरह शराबी वाहन चालकों के साथ यात्रा करने वाले 451 लोगों के खिलाफ कार्रवाई किया है। कोरोना संक्रमण के चलते राज्य प्रशासन ने संचारबंदी लागू किया है।  जिसके चलते रात में इस वर्ष कम लोग सडकों पर निकले। यातायात पुलिस को नव वर्ष के स्वागत  लिए लोगों के घरों से बाहर निकलने की आशंका थी जिसके चलते पुलिस ने आयुक्तालय क्षेत्र में जगह जगह पर नाकेबंदी कर रखी थी। वाहन चालकों पर संदेह होने पर ब्रेथ एनेलाईजर की मदद से जाँच कर शराब पीकर  वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। ठाणे , भिवंडी , कल्याण , उल्हास नगर , वागले इस्टेट इन पांच परिमंडल में शराब पीकर वाहन चलाते मिले 416 लोगों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 188 के तहत कार्रवाई की गयी है। वहीँ 207 सह यात्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। यातायात पुलिस उपायुक्त   बालासाहेब पाटील ने बताया किसर्वधिक नारपोली शाखा क्षेत्र में सर्वाधिक   67 वाहन चालकों व 40 सह यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है। इसके बाद कोनगाँव , डोंबिवली , उल्हास नगर का नंबर आया है। सबसे कम राबोडी ,ठाणे नगर ,व कोपरी क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलते मिले हैं।  न्यायालय में आरोप पत्र  दाखिल करने के बाद दंड की राशि व सजा का निर्धारण किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को चाभी सौंपी विधायक और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने

Aman Samachar

 एमडी ड्रग की फैक्ट्री पर छापा ,अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर 2,30,49,600 रुपये कीमत की एमडी ड्रग जब्त 

Aman Samachar

आरक्षित भूखंडों पर ट्रक टर्मिनल व वाहन तल बनाकर यातायात समस्या सुलझाने की विधायक ने की मांग

Aman Samachar

एमएमआरडीए क्षेत्र की विकास योजनाओं को फास्ट ट्रैक पर लाने व भिवंडी – कल्याण मेट्रो मार्ग में बदलाव का आदेश 

Aman Samachar

गट शिक्षाधिकारी ने अपनी लड़की का इंटरनेशनल व निजी स्कूल की बजाय जिलापरिषद् विद्यालय में प्रवेश कराने के पेश की मिशाल

Aman Samachar

छत्तीसगढ़ी फिल्म रोमियो राजा का करमा गीत एवीएम गाना पर किया गया रिलीज

Aman Samachar
error: Content is protected !!