Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की सड़कों की मरम्मत कराने का मनपा आयुक्त ने दिया अधिकारीयों को निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर में विभिन्न सड़कों का निरीक्षण कर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सबंधित अधिकारियों को गड्ढों को तुरंत भरने और सड़क निर्माण का काम जल्द से जल्द पूरा कराने का आदेश दिया है।
इस अवसर अतिरिक्त आयुक्त 1 संदीप मालवी, नगर अभियंता अर्जुन अहिरे सहित कार्यकारी अभियंता उपस्थित थे। मनपा आयुक्त डा शर्मा ने आज सुबह घोडबंदर रोड पर तीनहात नाका, लुइसवाड़ी, कैंडबरी जंक्शन, विवियाना मॉल सर्विस रोड, कपूरबावड़ी नाका, सर्विस रोड पर सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरे के दौरान बारिश के कारण सड़क पर जहां-जहां गड्ढे हैं, वहां के गड्ढों को तत्काल भरा जाए। इस आशय का निर्देश मनपा आयुक्त डा  शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया है।
सितंबर में मनपा की ओर से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया गया था। हालांकि, बारिश के कारण फिर से सड़कों पर गड्ढे हो गए और मनपा आयुक्त डा शर्मा ने रविवार अवकाश का दिन होने के बावजूद सड़को का निरिक्षण कर सड़क निर्माण कार्य तत्काल पूरा करने के आदेश दिए हैं।

संबंधित पोस्ट

इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एका मोबिलिटी ने गोइगोनेटवर्क के साथ की साझेदारी 

Aman Samachar

जिले को कोरोना मुक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन कर सहयोग करें –  सुषमा लोने 

Aman Samachar

चौधरी गयाप्रसाद यादव भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा कल्याण जिला सचिव नियुक्त

Aman Samachar

पारिवारिक भोजपुरी फ़िल्म बाझिन का मुहूर्त धूमधाम से हुआ संपन्न

Aman Samachar

527 टैंकरों से राज्य 634 गांवों व 1396 वाडियों में जलापूर्ति शुरू 

Aman Samachar

स्वच्छता कार्यों का निरिक्षक करने सुबह सात बजे अतिरिक्त आयुक्त ने किया दौरा

Aman Samachar
error: Content is protected !!