Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निवासी सोसायटी में रहने वाले नागरिकों को मनपा व राज्य सरकार से मुफ्त वैक्सीन की मांग

नारायण पवार

ठाणे [ युनिस खान ] शहर के सामान्य व मध्यमवर्गीय नागरिकों की संख्या को देखते हुए निवासी सोसायटियों को कोरोना वैक्सीन निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग राज्य सरकार व मनपा से मांग नगर सेवक नारायण पवार ने की है। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ,  नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे , महापौर नरेश म्हस्के ,मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा को पत्र देकर इस आशय की मांग किया है।

                 नगर सेवक पावर ने कहा है कि कोरोना महामारी के लिए मनपा करोडो रूपये खर्च किया है जिसमें मात्र क्वारंटाइन सेंटर की सामग्री के लिए भारी करीदी किया। कोरोना अस्पताल व क्वारंटाइन सेंटर में खाने पर करीब 52 करोड़ रूपये खर्च किया। अब तक मनपा ने करीब 15 लाख से अधिक एंटीजन टेस्टिंग मुफ्त एंटीजन टेस्ट किया है। आरोग्य योजना पर करोडो रूपये खर्च कर मनपा नागरिकों को उपचार सेवा मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। नगर सेवक पवार ने कहा है कि कोरोना महामारी से नागरिकों को बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन के टीका देने  की आवश्यकता है। ऐसे स्थिति में मनपा आगे आकर राज्य सरकार के सहयोग से निवासी सोसायटियों में शिबिर लगाकर मनपा कोरोना का टीका लगाने की पहल शुरू करे।  मनपा ने निजी कंपनियों व निवासी सोसायटियों के लिए टीकाकरण की योजना घोषित किया है जिसमें उक्त कंपनियों व सोसायटियों को शुल्क लेने का प्रावधान किया है।  नगर सेवक ने निवासी सोसायटियों से वैक्सीन का शुल्क लेने का विरोध किया है उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार की सहायता से मनपा कोरोना का टीका निवासी सोसायटियों में रहने वाले परिवारों को भी उपलब्ध कराये। करीब डेढ़ वर्ष से कोरोना संकट के चलते लोगों ने नौकरी ,धंधा गवाया है।  ठाणे शहर सामान्य व माध्यम वर्ग के लोगों का शहर है। एक परिवार में चार से पांच लोग है जिन्हें चार से पांच हजार रूपये टीका के लिए खर्च करना आसान नहीं हैं।  टीका नहीं लगवाने से जान का खतरा है और शुल्क सहन करना आसान नहीं ऐसे में नागरिक परेशान होंगे। स पर मनपा और राज्य सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा कौसा के खाली भूखंड में बने उद्यान का गृहनिर्माण मंत्री के हाथो लोकार्पण 

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

Aman Samachar

ईटन इंडिया ने साल 2021 के अंत तक 700 कर्मचारियों की नियुक्ति की योजना बनाई

Aman Samachar

100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों ने 2023 में 3,38,000 महिला कर्मचारियों को किया शामिल

Aman Samachar

राजकुमार अग्रवाल सर्वसम्मति से चौथी बार अध्यक्ष चुने गए

Aman Samachar

स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे परियोजनाओं के कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करें – मनपा आयुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!