Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

फ़िल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना चाहे जग सारा छूटे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने किया रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] जय श्री कृष्णा फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म छैला सन्दू का वीडियो गाना चाहे जग सारा छूटे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी द्वारा डिजिटली रिलीज किया गया। यह यूट्यूब पर मुफ़्त में उपलब्ध हैं और इससे पूर्व ट्रैलर भी रिलीज किया जा चुका हैं। आगामी 19 नवम्बर को फ़िल्म बिहार झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
        रिलीज गानें में राहुल सिंह और तनु श्री का रोमांटिक अंदाज देखा जा सकता हैं। जिसमें झारखंड के खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों को दिखाया गया। इस गानें में शाहिद माल्या व खुशबू जैन की मधुर कर्णप्रिय आवाज़ हैं जो बिल्कुल बॉलीवुड स्तर का हैं।
छैला सन्दू त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित एक मनोरंजक पारिवारिक फिल्म हैं। जिसकी कहानी झारखंड में घटित सत्य कथाओं पर आधारित हैं। संपुर फ़िल्म की शूटिंग झारखंड में हुई हैं,जिसकी खूबसूरती की झलक इस गीत में देख सकते हैं। राहुल सिंह और तनु श्री के रोमांस की झलक जहाँ इस गीत में दिख रहा हैं। वहीं पूरी फिल्म में इनका रोमांस दिखेगा।वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर पहलें ट्रैलर रिलीज किया जा चुका हैं। जो बहुत ही सफल रही और जिसे दर्शकों ने ढ़ेर सारा प्यार दिया।उम्मीद हैं इस गीत को भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाएगा और फ़िल्म रिलीज होने पर सिनेमाघरों में भीड़ भी जुटेगी।
इस फिल्म के प्रमुख कलाकार राहुल सिंह,तनुश्री, उदय  श्रीवास्तव, आनन्द देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा  चौहान, राहुल सिंह राज, उज्ज्वल कुमार रॉकी और अरविन्द  कुमार हैं।अभिनेत्री आकांक्षा दुबे  का आइटम सांग भी दर्शकों को इस फ़िल्म में दिखेगा। छैला सन्दू के निर्माता राजेन्द्र बगड़िया, सह निर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन,निर्देशक संजय आर निषाद, सहायक निर्देशक व प्रोडक्शन मैनेजर बीरेंद्र सिंह, लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश  मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायांकन  इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक स्वर्गीय मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी, मारधाड़ सुयोग रिजाल, मार्केटिंग हेड दिलशाद शाह और कला निर्देशक सतीश गिरी हैं।

संबंधित पोस्ट

राकांपा शरद पवार पार्टी का ठाणे, मुंबई में ज़ोरदार शक्ति प्रदर्शन

Aman Samachar

ठाणे में पक्षी व प्राणियों के लिए स्मशान भूमि विकसित करने की मांग 

Aman Samachar

उत्तर प्रदेश से आकर मुंब्रा में विधायक की पत्नी ने मुस्लिम भाई को राखी बाँधकर देश की सुरक्षा का माँगा सहयोग

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने जीते एसोचैम पुरस्कार

Aman Samachar

मुंब्रा बॉम्बे कॉलोनी की 20 इमारतों को रेलवे ने नोटिस जारी करने से निवासियों में हडकंप 

Aman Samachar

अन्नदान देने वाला अन्नदाता व रक्तदान देने वाला ही जीवनदाता – विधायक महेश चौगुले

Aman Samachar
error: Content is protected !!