Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

मध्य प्रदेश में एसटी बस दुर्घटना, मृतक यात्रियों के परिजनों को 10-10 लाख की आर्थिक सहायता

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] आज सुबह मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में महाराष्ट्र स्टेट ट्रांसपोर्ट [ एसटी निगम ] की एक बस के गिरने से हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गहरा दुख व्यक्त किया है.  उन्होंने एसटी निगम को मृतक यात्रियों के परिजनों को दस-दस लाख रुपये देने का निर्देश दिया है. इसी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को दो दो लाख और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चार चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है .
          आज सुबह इंदौर से अमलनेर जा रही एसटी निगम की एक बस मध्य प्रदेश में खलघाट और ठिकरी के बीच नदी पुल से नर्मदा नदी में गिर गई.इस दुर्घटना में में 13 लोगों के मरने की प्राथमिक जानकारी समाने आई है . मृतकों में 8 पुरुष व 4 महिलाओं व एक बालक का समावेश है . इसके बाद भी कुछ और लोगों के गायब होने की आशंका व्यक्त की जा रही है .
       मुख्यमंत्री ने जलगांव जिला कलेक्टर को बचाव कार्य ठीक से करने और घायलों के तत्काल इलाज के लिए मध्य प्रदेश में जिला प्रशासन के साथ उचित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं.  हादसे की खबर सामने आते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चव्हाण से संपर्क किया और मध्य प्रदेश के खरगोन और धार जिला प्रशासन से दुर्घटना पीड़ितों की आवश्यक सहायता की योजना बनाने का अनुरोध किया.
         मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव और एसटी निगम के प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने को इस हादसे की जानकारी दी है और उन्हें बचाए गए यात्रियों को तत्काल हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं.  मुख्यमंत्री ने शवों को निकालने और तय प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों को सौंपने के निर्देश भी दिए.  मुख्यमंत्री खुद राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

देश की पहली टेक्सटाइल रिसाइक्लिंग परियोजना का प्रधान सचिव ने किया दौरा 

Aman Samachar

एचएससी बोर्ड परीक्षा में नेत्रहीन छात्र की शानदार सफलता पर किया गया सत्कार 

Aman Samachar

2 हजार किलो प्लास्टिक की थैलियां जब्त कर मनपा ने वसूले 15 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने रु.5 लाख एवं इससे अधिक के चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम को किया अनिवार्य

Aman Samachar

बैलगाड़ी व सायकिल से जिलाधिकारी कार्यालय पर मोर्चा निकाल कर राकांपा ने किया ईंधन दर वृद्धि का निषेध

Aman Samachar
error: Content is protected !!