Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिक्षकों को युवा पीढ़ी का निर्माण करने के लिए समय के अनुसार शिक्षा देने का कार्य करना चाहिए – एकनाथ शिंदे 

ठाणे [ युनिस खान ] युवा पीढ़ी का निर्माण करते हुए शिक्षकों को समाज को आगे लाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इससे एक अच्छे समाज का निर्माण करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है। नगर विकास मंत्री व जिले पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जिले में शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा।  इस बीच केंद्रीय पंचायतराज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने शिक्षकों से लगातार बदलती शिक्षा व्यवस्था को अपनाकर छात्रों की बेहतरी के लिए काम करने की अपील की।
जिला आदर्श शिक्षक पुरस्कार समारोह का आयोजन एम एच स्कूल के हॉल में आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय पंचायतराज राज्य मंत्री कपिल पाटिल, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा पाटिल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा भाऊसाहेब डांगडे, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष पवार, महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्रेया श्रीकांत गायकर, कृषि विभाग के अध्यक्ष संजय निमसे, शिक्षा समिति सदस्य सुषमा लोने, जिला पंचायत सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि अच्छा काम करने वालों का पुरस्कारों के जरिए उत्साह बढ़ाने का कार्य किया जाता है। शिक्षकों का हमारे जीवन में सबसे अधिक महत्व है और अच्छे शिक्षकों से जीवन बेहतर होता है।  पालकमंत्री शिंदे ने कहा कि नगर पालिका के स्कूल के छात्र से राज्य के शहरी विकास मंत्री तक का मेरा सफर शिक्षकों के कारण हुआ है। मंत्री ने कहा कि वे आज भी उनके कर्ज से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
पालकमंत्री शिंदे कहा कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षक व  विद्यालय अच्छा कार्य कर रहे हैं और जिले में शिक्षकों की समस्या का समाधान जिला परिषद के माध्यम से किया जा रहा है। शिक्षा क्रांति का एक उपकरण है और शिक्षकों को एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कोरोना काल में जिले में शिक्षकों द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की।  उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा के दिन जिला पंचायत के 535 शिक्षकों का चयन किया गया था जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

संबंधित पोस्ट

कलवा, मुंब्रा, दिवा के अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का मनपा आयुक्त ने दिया आश्वासन

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक Q3 Results: नेट प्रॉफिट 44 फीसदी घटा, एनपीए में भी आई कमी

Aman Samachar

अति महत्वाकांक्षी क्लस्टर योजना ठाणे समेत पूरे राज्य में शुरू होगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

जिले की सभी साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रहेगी – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा उपवन में वृक्षा रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

Aman Samachar

परियोजना प्रभावित घरों के लिए स्टांप शुल्क माफ़ करने का निर्णय ले सरकार – नजीब मुल्ला 

Aman Samachar
error: Content is protected !!