Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी क्लब और शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर फंड से मनपा स्कूलों को उपकरण भेंट किया

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा स्कूलों के लिए शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का सीएसआर निधि से ठाणे अप टाउन रोटरी क्लब ने 100 स्कूलों को 100 ऑक्सीमीटर, 100 थर्मामीटर गन और 100 स्वचालित सैनिटाइजर डिस्पेंसर दान किए हैं। उक्त सामग्री महापौर नरेश म्हस्के के हाथो मनपा स्कूलों दी गयी।
इस अवसर पर उप महापौर श्रीमती पल्लवी कदम, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश जानकर, गलिच्छ बस्ती निर्मूलन समिति अध्यक्षा साधना जोशी , नगर सेवक रमाकांत माधवी, शिक्षा विभाग उपायुक्त मनीष जोशी, शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल, गट अधिकारी श्रीमती संगीता बामने, असलम कुगले, भारतीय नौवहन निगम के सहायक प्रबंधक दीपक जगतियानी और ठाणे अपटाउन के रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक पांडे, सदस्य ज्योति चव्हाण, ललिता अर्गेकर और हरेश देशपांडे आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत में मनपा शिक्षा विभाग के उपायुक्त जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रकट की और रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक पांडेय ने परियोजना की जानकारी दी।   उन्होंने कहा कि यह सामग्री कोविड के समय में ठाणे मनपा के स्कूलों के छात्रों के लिए बहुत उपयोगी होगी। ठाणे अपटाउन रोटरी क्लब ठाणे मनपा के साथ इस तरह की गतिविधियों को अंजाम देना आगे भी जारी रखेगा।
शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सीएसआर के माध्यम से प्राप्त कोविड सामग्री को ठाणे अप टाउन के रोटरी क्लब के माध्यम से महापौर म्हस्के ने स्वीकार किया। उन्होंने उक्त साहित्य मनपा के शिक्षा विभाग को भी सौंप दिया।  महापौर म्हस्के ने ठाणे मनपा स्कूलों के लिए कोविड सामग्री उपलब्ध कराने के लिए उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद किया और सुझाव दिया कि सामग्री मानप स्कूल में उपलब्ध कराई जाए।
समारोह के अंत में शिक्षा अधिकारी राजेश कंकाल ने शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों और रोटरी क्लब ऑफ ठाणे अपटाउन के पदाधिकारियों का भी धन्यवाद किया।

संबंधित पोस्ट

उपमुख्यमंत्री हरित ठाणे अभियान का परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने वृक्षारोपण कर किया उद्घाटन

Aman Samachar

घोडबंदर रोड आनंद नगर में नए अग्निशमन केंद्र से कम समय में मिलेगी सेवा – महापौर 

Aman Samachar

अधर में लटके एस आर ए प्रकल्प को गृहनिर्माण मंत्री ने शीघ्र शुरू कराने के साथ बकाया किराया दिलाया 

Aman Samachar

प्रो. डॉ. फौजिया मर्चेंट सहित कई नेता राकांपा में हुए शामिल 

Aman Samachar

मेघालय एक अद्वितीय उपज का खजाना है – डॉ. एम अम्पारीन लिंगदोह

Aman Samachar

 राष्ट्रीय कवि सम्मलेन का आयोजन 27 जनवरी को ठाणे के गडकरी रंगायतन में 

Aman Samachar
error: Content is protected !!