Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यब्रेकिंग न्यूज़

संविधान निर्माता डा बाबासाहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस उनका किया अभिवादन

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी समेत ठाणे शहर व जिले के शासकीय , अर्ध शासकीय कार्यालय व राजनितिक दलों के कार्यालय में भारतीय संविधान के निर्माता , भारतरत्न डा बाबासाहेब आंबेडकर के 65 वें महापरिनिर्वाण दिन के मौके पर उनके पुतले व प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अभिवादन किया गया।
         भिवंडी महापालिका सभागृह नेता विकास निकम व आयुक्त सुधाकर देशमुख ने शिवाजी चौक स्थित डा बाबासाहेब आंबेडकर की अश्वरूढ़ प्रतिमा व  महापालिका मुख्यालय परिसर स्थित पूर्णाकृती पुतला पर पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया है। मनपा सभागृह नेता विकास निगम एवं आयुक्त सुधाकर देशमुख नें डा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को देश का संविधान निर्माता बताते हुए नमन किया व आदरांजली अर्पित की। उक्त अवसर पर शहर अभियंता लक्ष्मण गायकवाड, अंतर्गत लेखा परीक्षक श्रीकांत अनारसे, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी किरण तायडे, बांधकाम लेखा परीक्षक काशिनाथ तायडे, जनसंपर्क अधिकारी मिलिंद पलसुले व अन्य अधिकारी व कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित थे। इसके बाद मनपा की जूना मुख्यालय इमारत के सामने स्थित अर्धपुतला पर सभागृह नेता निकम व आयुक्त देशमुख नें पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया। मंडई स्थित डा बाबासाहेब आंबेडकर वाचनालय स्थित पुतले पर प्रभाग समिती क्रमांक 5 सहायक आयुक्त गिरीश घोष्टेकर व अंजुर फाटा स्थित पुतला पर प्रभाग समिती क्रमांक 4  कार्यालय अधीक्षक संजय पून्यार्थी ने पुष्पहार अर्पण कर अभिवादन किया।

संबंधित पोस्ट

ग्लोबल कोविड अस्पताल के 46 डाक्टरों को सेवा से निकालने नहीं देंगे – अशरफ शानू पठान

Aman Samachar

500 वर्ग फुट के घरों के लिए 35 फीसदी संपत्ति कर में छूट आम नागरिकों के लिए महगाई में बड़ी रहात 

Aman Samachar

नवी मुंबई में कोविड मरीज नहीं फिर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा हेल्थ इन्फिनिटी इंश्योरेंस की शुरुआत

Aman Samachar

स्थायी भविष्य के लिए वृक्षारोपण, युवाओं को प्रेरित करना आवश्यक

Aman Samachar

कौशल किशोर शर्मा के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म हमार बेटी के ट्रैलर को मिला यूए सर्टिफिकेट

Aman Samachar
error: Content is protected !!