Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्य

5 वें केन्द्रीय वित्त आयोग के अनुसार प्राप्त निधि का वितरण एवं विनियोग किया जाए – मनपा आयुक्त 

ठाणे [ युनिस खान ] सरकार द्वारा ठाणे शहर को 15 वें केंद्रीय वित्त आयोग की सिफारिश के अनुसार मिलियन प्लस सिटीज समूह के तहत दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार वितरण व विनियोग कार्यप्रणाली निश्चित करने के लिए मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने समीक्षा बैठक की।  स्वच्छ वायु कार्य योजना को समुचित ढंग से क्रियान्वित करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है।
बैठक में अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवड़े, उपायुक्त मारुति खोडके, नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, उप नगर अभियंता विनोद गुप्ता, परिवहन प्रबंधक भालचंद्र बेहरे , मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी दिलीप सूर्यवंशी, प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी मनीषा प्रधान एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
स्वच्छ वायु कार्यक्रम एवं कार्य योजना के क्रियान्वयन हेतु इन उपलब्ध निधियों के समुचित वितरण एवं उपयोग हेतु समिति गठित करने का मनपा आयुक्त डा शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है। इस समय वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए 15 वें वित्त आयोग के तहत इस समिति के माध्यम से प्राप्त अनुदान का उपयोग महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ाई से किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग को इस बात का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए कि सरकार से प्राप्त राशि का उपयोग दिशा-निर्देशों के अनुसार कड़ाई से किया जान चाहिए। शासन से प्राप्त धनराशि से शहर में स्वच्छ वायु कार्य योजना के अनुसार इलेक्ट्रिक बसें, कब्रिस्तानों का आधुनिकीकरण, धूल नियंत्रण मशीन एवं अन्य आवश्यक कार्य किये जायेंगे।

संबंधित पोस्ट

फेसबुक ने आपदा को अवसर में बदला, कोरोना महामारी के बीच रेवेन्यू 11% बढ़ा

Admin

वसंत पंचमी पर नन्हें बच्चों ने किया सरस्वती पूजा

Aman Samachar

जिला परिषद के स्कूल आज 15 जून से खुलने के साथ छात्रों की स्वागत की तैयारी में 

Aman Samachar

बढ़ा हुआ यूरिक एसिड दे सकता है कई बीमारियों को न्योता, घर बैठे ऐसे कर सकते हैं कंट्रोल

Admin

Remembering Stephen Hawking: Books and quotes from the scientist that prove his genius

Admin

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने हाई-नेट-वर्थ ग्राहकों के लिए एयू आईवी प्रोग्राम किया लॉन्च

Aman Samachar
error: Content is protected !!