Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा आयुक्त ने विविध इलाकों का दौराकर संबंधित अधिकारियोंको दिए आवश्यक निर्देश 

ठाणे [ युनिस खान  ] अतिवृष्टि के मद्देनजर शहर की सफा सफाई , चेंबर के ढक्कन , पेंटिंग व फुटपाथ की मरम्मत के कार्यों का निरिक्षण करने के मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने अधिकारीयों के साथ दौरा किया। सडकों पर पडी पेड़ों की टहनियों , कचरा , फुटपाथ के अतिक्रमण हटाने व नाले के ढक्कन लगाने का अधिकारीयों को सक्त निर्देश दिया है।

                  आज सुबह 11 बजे मनपा आयुक्त डा शर्मा ने आनंद नगर के सुशोभीकरण के कार्यो का निरिक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त संदीप मालवी ,  अशोक बुरपुल्ले , कोविड समन्वयक महेश राजदेरकर ,आदि उपस्थित थे।  उन्होंने आनंद नगर , तीनहाथ नाका , आयटीआय कार्यालय , सुलोचनादेवी सिंघानिया स्कूल ,उपवन तालाब ,वर्तक नगर नाका , नितिन जंक्शन आदि इलाके के साफ़ सफाई ,वाल पेंटिंग ,  चेंबर के ढक्कन ,व फुटपाथ के मरम्मत आदि कार्यों का निरिक्षण करते हुए संबंधी अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिए। अतिवृष्टि के चलते सड़को पर बहकर आये कचरा व पेड़ों की टहनियों को उठाने , फुटपाथ के अतिक्रमण हटाने , मानसून से संबंधित अन्य उपाय योजना करने का निर्देश दिया।  जिन स्थानों पर चेंबर में ढक्कन नहीं हैं और जो ढक्कन टूटे है उन्हें तत्काल बदलने का सक्त निर्देश दिया है। उन्होंने मेट्रो मार्ग के निर्माण कार्य का निरिक्षण करते हुए कहा कि बैरिकेट से जिन स्थानों में पानी भरने की आशंका है उसे ऊपर करने का निर्देश दिया। 13 जून तक अतिवृष्टि के हवामान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर उन्होंने नागरिकों को अनावश्यक घर से बाहर न निकलने का आवाहन किया है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

आदिवासी लोगों के लिए 4 जून को येउर में विशेष टीकाकरण मुहिम

Aman Samachar

आरईसी लिमिटेड और बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने वित्तपोषण हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर

Aman Samachar

कारदेखो ने एक विशेष फिनटेक प्‍लेटफॉर्म ‘रुपी’ लॉन्‍च किया 

Aman Samachar

तीन तलाक क़ानून से 95 फीसदी कमी, महिलाओं के साथ बच्चों का भविष्य हुआ सुरक्षित – आरिफ मोहम्मद खान

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई इंडस्‍ट्रीज ने लॉन्‍च किया अपना नया उत्‍पाद ‘’ग्रीन प्लैटिनम’’ 

Aman Samachar

वैक्सीन की दो खुलाक लेने वालों को लोकल ट्रेन में यात्रा की टिकट देने की नगर सेवक ने मुख्यमंत्री से की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!