Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस ने चोरी गए 52 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाया 

भिवंडी  [ युनिस खान ]  कोनगांव पुलिस ने कई टीमें बनाकर विभिन्न राज्यों व ठिकानों से चोरी के 52 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिया। चोरी गए अपने मोबाईल पाकर लोगों ने पुलिस इस कार्य की प्रशंसा करते हुए ख़ुशी व्यक्त किया है।
             भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से मोबाइल चोरी और मोबाइल गायब होने की घटना बढ़ गई थी। मोबाइल चोरों की धरपकड़ तेज करने के आदेश के बाद कोनगांव पुलिस ने तकनीकी शाखा की मदद से सभी मोबाइल को सर्विलांस पे डाला था। जिसमें 52 मोबाइल का ट्रेस और लोकेशन मिला जिसकी बरामदगी के लिए सहायक पुलिस आयुक्त प्रशांत ढोले के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत पिंगले ने पुलिस स्टेशन के क्राइम यूनिट के राजेंद्र पवार की अगुवाई में उपनिरीक्षक पराग भाट के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। उक्त टीम लोकेशन के आधार पर चोरी हुए मोबाइल कर्नाटक, उत्तर प्रदेश,बिहार व महाराष्ट्र के कई अन्य इलाकों से कुल 52 मोबाइल को बरामद किया। कोनगांव पुलिस स्टेशन में एक कार्यक्रम का आयोजन कर बरामद सभी मोबाइल पुलिस उपायुक्त  चव्हाण व एसीपी प्रशांत ढोले के हाथों उनके मूल मालिकों को लौटा दिया गया। अपने गायब मोबाइल पाकर लोगों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्रवाई की प्रशंसा की है।

संबंधित पोस्ट

रमजान में मुंब्रा कौसा में जलापूर्ति खंडित न कर अतिरिक्त पानी होगा उपलब्ध 

Aman Samachar

सरकारी व निजी अस्पतालों की सुरक्षा के लिए बनी टास्क फ़ोर्स की बैठक में मनपा आयुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin

वर्तक नगर विभाग के दर्जनों शिव सैनिक व पदाधिकारी भाजपा में शामिल

Aman Samachar

मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल एनआईसीयू समय से पहले देखभाल में असाधारण जीत का मनाया जश्न

Aman Samachar

पानी पिलाओ प्राणी पक्षी जीव बचाओ अभियान का 51 दिन हुआ पूर्ण, बारिश आने तक चलता रहेगा

Aman Samachar
error: Content is protected !!