Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

भिवंडी [ युनिस खान ] संपत्ति कर बकायेदारों को बड़ी राहत देने के लिए मनपा ने 13 दिसम्बर से 31 जनवरी 2022 तक अभय योजना शुरू किया है। इस दौरान संपत्ति कर का भुगतान करने पर शतप्रतिशत ब्याज की छूट दी जायेगी। इसी तरह 1 फरवरी से 28 फरवरी तक भी टैक्स जमा करने वाले करदाताओं को 50 फीसदी की छूट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। मनपा आयुक्त ने शहर के नागरिकों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन किया है।
        गौरतलब है कि मनपा क्षेत्र में रहने वाले अधिसंख्यक नागरिकों ने कई वर्षों से संपत्ति कर , पानी शुल्क  आदि का करोड़ों रुपए नही भुगतान नही किया है। शहर के नागरिकों द्वारा टैक्स न भरने के कारण मनपा की आर्थिक स्थिति बेहद खस्ताहाल हो गई है। निधि के अभाव में जनहित के सभी जरूरी कार्य सहित शहर का विकास प्रभावित हो रहा है। मनपा टैक्स का करीब 550 सौ करोड़ रूपया बकाया है। मनपा प्रशासन ने परिपत्र जारी कर बताया है कि अभय योजना 13 दिसंबर से 31 जनवरी के दौरान 50 दिन तक संपत्ति कर जमा करने पर शतप्रतिशत ब्याज माफी एवं 1 फरवरी से 28 फरवरी तक कर भुगतान पर 50 फीसदी ब्याज माफी की सहूलियत प्रदान की जाएगी।  आयुक्त देशमुख ने शहर के कर ब्याज माफी से छुटकारा पाने के लिए नागरिकों से अभय योजना का लाभ उठाये जाने की अपील की है।

संबंधित पोस्ट

दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा के सेंटर नजदीक करने की मांग

Aman Samachar

क्रेडिट रिपोर्ट की भूमिका और गृह ऋण के लिए पात्रता , कम क्रोडिट स्कोर के पांच शीर्ष कारण

Aman Samachar

संघर्ष संस्था की ओर से आयोजित सोनू निगम का पहला लाइव कार्यक्रम 30 अप्रैल को ठाणे में  

Aman Samachar

भाजपा युवा मोर्चा की कोकण विभागीय सह समन्यवक बनी सामाजिक कार्यकर्ता वृषाली वाघुले 

Aman Samachar

बिजली चोरी करने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Aman Samachar

ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र में पहले  दिन 100 वरिष्ठ नागरिकों ने लिया दूसरा डोज 

Aman Samachar
error: Content is protected !!