Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कोंकण जाने के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट रद्द करने की मांग को लेकर यात्रियों ने किया आंदोलन 

ठाणे [ युनिस खान ] कोंकण के लोगों ने गणेश उत्सव के अवसर पर कोंकण यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य करने का विरोध किया है। पिछले तीन महीनों से कोकणवासी रेलवे, एसटी बस में अपना टिकट आरक्षिति करा रहे हैं लेकिन इस दौरान राज्य सरकार ने आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया लेकिन गणेश उत्सव निकट आते ही आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया है।

गणेशोत्सव के अवसर पर कोंकण रेलवे यात्री संघ ने आज सोमवार को कोंकण के मुलगांव जाने के लिए आरटीपीसीआर परीक्षण अनिवार्य किये जाने के खिलाफ ठाणे रेलवे स्टेशन पर धरना दिया। आज सुबह ठाणे रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की कड़ी सुरक्षा के चलते पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों के साथ चर्चा करने और अपनी मांगों से अवगत कराने के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया।
कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए सरकार की ओर से नए नियम व शर्तें रखी गई हैं।  कल्याण सावंतवाड़ी रेलवे पैसेंजर कमेटी ने भी इस फैसले का विरोध किया था।  इस समय राज्य में राजनीतिक कार्यक्रम हो रहे हैं।  उनकी बैठकों और सभाओं को सरकार द्वारा अनुमति दी जाती है।  हालांकि गणेशोत्सव के लिए कोंकण जाने वाले भक्तों के लिए नियमों को लागू कर उत्सव में खलल डाला गया है।  इसलिए कल्याण सावंतवाड़ी रेल यात्री समिति ने आरटीपीसीआर टेस्ट की अनिवार्यता को रद्द करने की मांग की है।
कोंकण रेलवे यात्री सेवा संघ की ओर से ठाणे स्टेशन पर आरटीपीसीआर टेस्ट रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन किया गया।  इस आंदोलन में संगठन के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे। अब तक शासन व प्रशासन से नियमित पत्राचार के बावजूद कोंकण के लोगों को कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।  कोंकण में सभी राजनीतिक नेताओं को कोई आश्वासन नहीं मिला है। राजनीतिक दौरों, रैली और आन्दोलन के लिए अनुमति दी जाती है।  कोंकण रेल यात्री सेवा संघ के प्रमुख राजू कांबले ने सवाल उठाया कि कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों को ऐसा करने के लिए क्यों मजबूर किया जाता है।

संबंधित पोस्ट

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने राज्य सरकार पर फिर लगाया गंभीर आरोप

Aman Samachar

रसोई गैस , पेट्रोल , डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ राकांपा ने किया आंदोलन

Aman Samachar

हसन गद्दी निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म किन्नर द पावर का शुभ मुहूर्त सम्पन्न

Aman Samachar

बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए SOS चिल्ड्रेन्स विलेजेज़ ऑफ़ इंडिया ने अब तक 17,000 परिवारों की मदद की 

Aman Samachar

मोबाईल रिचार्ज के झांसे में सवा छह लाख रूपये की स्मार्ट ठगी 

Aman Samachar

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन के लिए प्रतिदिन राम जानकी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!