Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शादी की सालगिरह मनाकर घर लौट रहे दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा मार्केट में मेडिकल स्टोर चलाने वाले 28 वर्षीय व्यक्ति उसकी पत्नी और साले की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है।  जीजा और साले की घटना स्थल और पत्नी की एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने से मुंब्रा के उक्त इलाके में मातम छा गया।
           मुंब्रा मार्केट में मेडिकल स्टोर चलाने वाले बबलू [28 ] उनकी बीवी मीणा भाटी [ 26 ] और मीना भाटी के भाई हेमराज भाटी [ 27] की भिवंडी हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वे मुंब्रा मार्केट की गोदावरी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाले बबलू रणुजा मेडिकल स्टोर चलाते थे। 1 साल पहले ही बबलू की शादी मीणा भाटी से हुई थी और शादी की सालगिरह मनाने के लिए भिवंडी के एक ढाबे में बबलू और मीना और मीना का भाई हेमराज रात 12:00 बजे भिवंडी गए थे। भिवंडी हाईवे के पास किसी ढाबे में शादी की सालगिरह के मौके पर खाना खाने के बाद वापस आ रहे थे। एक एक्टिवा पर यह तीनों लोग सवार आ रहे थे। रात करीब 3:00 से 4:00 बजे के आसपास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे तीनों रोड पर ही काफी देर तक पड़े रहे बबलू और हेमराज की मौत मौके पर हुई जबकि मीना काफी देर तक रोड पर पडी रही। हालांकि इसी दौरान हाईवे से एक मुस्लिम समुदाय की बारात जा रही थी इन लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी और घायल अवस्था में मीना को जुपिटर हॉस्पिटल लाया गया मगर सुबह करीब 6:00 से 7:00 बजे के आसपास मीना की भी मौत हो गई।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

निर्देशक नवजोत पोद्दार ने की प्यार होई ना दोबारा की शूटिंग पूर्ण

Aman Samachar

प्रभाकर सिंह शिवसेना उद्धव बालासाहेब पक्ष के संगठक बने

Aman Samachar

ग्रामीण क्षेत्रों में पाईप लाइन बिछाते समय क्षतिग्र्रस्त मार्गो का अविलम्ब मरम्मत करायें – सीडीओ

Aman Samachar

सिडबी ने ‘ विश्व एमएसएमई दिवस ‘ को ‘ विकास सप्ताह ‘ के रूप में मनाते हुए विकासात्मक उपाय किए

Aman Samachar

जब्त संपत्ति धारकों ने 21 दिन में कर का भुगतान नहीं करने पर होगी सार्वजनिक नीलामी

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली बैंक द्वारा हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!