Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किराये पर सायकिल योजना रद्द करने के निर्णय का नगर सेविका ने किया स्वागत 

ठाणे [ युनिस खान ] नागरिकों के बेहतर स्वस्थ्य व पर्यवरण संवर्धन के ऊदेश्य से शुरू सायकिल स्टैंड बनाया गया है।  सायकिल योजना के ठेदेकार को विज्ञापन का अधिकार दिया गया है।  इस योजना को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता सवाल उठाने लगे हैं। सायकिल का ठेका रद्द करने के लिए भाजपा नगर सेविका मृणाल पेंडसे ने मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

शहर के नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किराये पर सायकिल योजना के लिए मनपा ने ठेका देते हुए स्टैंड के लिए जगह मनपा ने जगह मुहैया कराया था। किराये पर सायकिल उपलब्ध कराने के बदले ठेकेदार को विज्ञापन का अधिकार दिया है। मेसर्स न्यू. एज. मिडीया पार्टनर प्रा. लि. को दिया गया जो शहर में 50 स्थानों पर सायकिल स्टैंड बनाया है। मनपा ने सायकिल स्टैंड के लिए निःशुल्क जगह उपलब्ध कराया है।  समझौते के अनुसार ठेकेदार ने सायकिल उपलब्ध नहीं कराया जबकि विज्ञापन के माध्यम से कमाई कर रहा था। ठेकदार को कार्यालय व सञ्चालन के लिए खेवरा सर्कल स्थित मनपा इमारत की दो मंजिल उक्त कंपनी को निःशुल्क दिया गया। इसके साथ ही सायकिल स्टैंड से जो रकम की उगाही ठेकेदार कर रहा था, उस पर किसी तरह का कर नहीं लिया जा रहा था। पेंडसे का कहना है कि उक्त कंपनी ने ढ़ाई साल पहले केवळ 500 सायकिलें दी थी जिसकी कीमत 17 लाख 50 हजार रुपए थी। महासभा में प्रस्ताव एक कंपनी के नाम पर और करार दूसरी कंपनी के नाम पर किया गया था। जिसके खिलाफ मृणाल पेंडसे ने महासभा में भी आवाज उठाई थी। अब सायकिल स्टैंड ठेका रद्द कर दिया गया है।

संबंधित पोस्ट

ओमीक्रोन वायरस से निपटने के लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह सुसज्ज  – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

कोरोना काल में स्वास्थ्य मंदिर खुलने पर जनता देगी आशीर्वाद -मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे

Aman Samachar

प्रवासी उत्तर भारतीयों व क्षेत्र की जनता का मिल रहा भारी स्नेह – सांसद रामभुआल निषाद

Aman Samachar

कंपनी नए शेड्यूल के अनुसार ई-बसों की आपूर्ति करे – प्रताप सरनाईक 

Aman Samachar

टीकाकरण के साथ आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट बढ़ाने का आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का कमर्शियल टेलीपोर्ट हब बहुत जल्द करेगा सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइड

Aman Samachar
error: Content is protected !!