Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

निजी अस्पतालों के आधे बेड अधिगृहित करने व आरोग्य संगठनों की मदद लेने की कांग्रेस ने की मांग

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की दूसरी लाट आने से आरोग्य विभाग व मनपा प्रशासन के कोरोना नियंत्रण के प्रयास को कूछ गैर जिम्मेदार लोगों के चलते अपेक्षित सफलता नहीं मिलती दिखाई दे रही है। दूसरी लाट आने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है और निजी व शासकीय अस्पतालों में बेड की कमी सामने आने लगी है। इस आशय की जानकारी देते हुए पूर्व नगर सेवक व कांग्रेस नेता संजय घाडीगावकर ने आवश्यक सेवा मुहैया करने , निजी अस्पतालों के 50 फीसदी बेड अधिग्रहित करने व ठाणे व वागले इस्टेट डाक्टर संगठनों से संपर्क कर उनकी मदद लेने की मांग किया है।

                                कांग्रेस नेता घाडीगावकर ने जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे , महापौर नरेश म्हस्के व अतिरिक्त मनपा आयुक्त को पत्र देकर  कोरोना की दूसरी लाट से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए तत्काल आवश्यक उपाय योजना करने की मांग किया है।  उन्होंने कहा है कि शहर की कोविड अस्पतालों में बेड की कमी होने लगी है। अस्पतालों में जगह फुल होने से मरीजों की परेशानी बढ़ने लगी है। पहली लाट के समय जो कोविड अस्पताल वागले इस्टेट ,कलवा ,मुंब्रा , घोडबंदर आदि इलाके में शुरू किये गए थे।  उन सभी अस्पतालों में बालकुम के ग्लोबल कोविड अस्पताल की तरह डाक्टर ,नर्स ,समेत सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएँ। उन्होंने कहा है कि अधिक से अधिक निजी अस्पतालों में कोरोना टीकाकरण मनपा की ओर से टीकाकरण केंद्र शुरू वैक्सीन दे गयी तो कोरोना के बढ़ते प्रमाण को रोकने में मदद मिल सकती है। कांग्रेस नेता घाडीगावकर ने कहा है कि जिस तरह बेड की उपलब्धता की जानकारी देने के लिए वार रूम शुरू किया है उसी तरह वार रूम शुरू कर शहर की सभी निजी अस्पतालों मुफ्त टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण की व्यवस्था शुरू की जाये। टीका लेने का समय और तारिख एसएमएस व वाट्स एप्प के माध्यम से देने की व्यवस्था की जाए। ठाणे मनपा के लिए कोरोना काल में कोरोना मरीजों को सेवा देने के दौरान मनपा कर्मचारियों , अधिकारी , डाक्टर , नर्स आरोग्य कर्मचारी , आशा वर्कर , शिक्षक , पत्रकार के कोरोना संक्रमित होने से जान गवांया है।  ऐसे लोगों को 50 लाख रूपये की जीवन सुरक्षा उपलब्ध कराने की अधिकृत घोषणा करना चाहिए। सेवा के दौरान कोरोना संक्रमित हुए लोगों को एक माह वैतनिक अवकाश देने की मांग की है।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस और पॉलिसी बाजार ने रिलायंस हेल्थ गेन पॉलिसी ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा

Aman Samachar

एमएमआरडीए के आवास घोटाले की सीआईडी जांच के आदेश 

Aman Samachar

प्रेमिका से मारपीट मामले की गहन जांच के लिए एसआयटी गठित , मुद्दा विधानसभा में उठाने की आशंका

Aman Samachar

डालमिया भारत ने महाराष्‍ट्र के मुरली प्‍लांट में 2.9 मिलियन टन सीमेंट की क्षमता जोड़ी 

Aman Samachar

राकांपा की शिकायत पर संभाजी भिड़े के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज  

Aman Samachar

पूर्व सैनिक व सैनिक विधवा पत्नी को संपत्ति कर माफ़ करने की मनपा ने शुरू की योजना 

Aman Samachar
error: Content is protected !!