Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिले के भिवंडी तालुका के चिंबिपाड़ा आश्रम स्कूल के 30 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले 

ठाणे [ युनिस खान ]  जिले के भिवंडी तालुका के चिंबिपाड़ा आश्रम स्कूल के तीस छात्रों के  कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 23 लड़कियां, 5 लड़के और दो कर्मचारी शामिल हैं।
इस आश्रम स्कूल के बच्चों को सर्दी-बुखार की शिकायत होने पर चिंबिपाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा उनकी जांच की गई। 198 छात्रों का रैपिड एंटीजन परीक्षण किया गया और 30 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे जिला सामान्य अस्पताल में निगरानी में रखा गया है यह जानकारी जिला सिविल सर्जन डॉ.  कैलाश पवार ने दी है।
आज रात 8 बजे तक जिले में लगभग 70,000 नागरिकों का टीकाकरण किया गया है।
ठाणे जिले में कोरोना रोकथाम टीकाकरण अभियान में आज रात 8 बजे तक कोविन पोर्टल पर प्रविष्टि के अनुसार 70,546 लोगों का टीकाकरण किया गया।  जिले में अब तक कुल 1 करोड़ 10 लाख 68 हजार 176 खुराक दी जा चुकी है।
जिले में अब तक पहली खुराक 63 लाख 17 हजार 402 नागरिकों को और दूसरी खुराक 47 लाख 50 हजार 774 नागरिकों को दी जा चुकी है।  आज दिन के दौरान लगभग 499 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए।

 

संबंधित पोस्ट

एयू बैंक का वित्त-वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में ₹302 करोड़ का कर पश्चात लाभ 

Aman Samachar

रिहायसी सोसायटियों के विकास कार्यों पर विधायक निधि खर्च करने की विधायक ने सरकार से मांगी अनुमति

Aman Samachar

 ठाणे समेत पांच जिलों के कोरोना उपायों की मुख्य सचिव ने समीक्षा

Aman Samachar

चार मंजिली इमारत में गैस सिलेंडर रिसाव से विस्फोट , कोई हताहत नहीं 

Aman Samachar

कोरोना मरीजों के लिए उपचार की आवश्यक सुविधा के लिए तत्काल ठोस उपाय करे मनपा – निरंजन डावखरे

Aman Samachar

राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन की जोरदार तैयारी शुरू  

Aman Samachar
error: Content is protected !!