Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राजीव गांधी उड़ानपुल की मरम्मत करने से ठेकेदार कंपनी का इंकार, मनपा ने जारी किया नोटिस

 भिवंडी [ एम हुसेन ]  भिवंडी के राजीव गांधी उड़ानपुल के जर्जर होने से बड़े एवं भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। मनपा ने उड़ानपुल की मरम्मत के लिए दिल्ली की एक कंपनी को डेढ़ वर्ष पहले ठेका देते हुए 120 दिन का समय दिया गया था। लेकिन ठेकेदार कंपनी ने उड़ानपुल की मरम्मत करने से इंकार कर दिया है।
    शहर के मुख्य मार्ग पर लगभग 14 साल पहले  21.97 करोड़ करोड़ रुपए खर्च करके सवा किलोमीटर लंबा राजीव गांधी उड़ानपुल बनाया गया था। उड़ानपुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने निविदा में दी गई शर्त के तहत उड़ानपुल की मोटाई छह इंच कम कर दिया था। लगभग तीन साल पहले उड़ानपुल की हालत काफी खराब होने के कारण बड़े एवं भारी वाहनों के लिए उड़ानपुल बंद कर दिया गया है। जिसके लिए उड़ानपुल के दोनों ओर बैरीकेटिंग के लिए मनपा द्वारा 10 लाख रुपए से अधिक खर्च करने की बात सामने आ रही है। इस पुल का स्ट्रक्चरल ऑडिट कर रही वीजेटीआई कंपनी ने पुल की मरम्मत के लिए 6.81 करोड़ रुपए खर्च का स्टीमेट बनाया था, जिसका भुगतान एमएमआरडीए द्वारा किया जाना था । उड़ानपुल की मरम्मत के लिए मनपा द्वारा पांच अगस्त 2019 को निविदा जारी हुई , जिसमें 20 अगस्त को दिल्ली की एक निजी कंपनी को उड़ानपुल की मरम्मत का ठेका दिया गया था। उड़ानपुल की मरम्मत का सारा काम वीजेटीआई की देखरेख में किया जाना था। निविदा में मनपा द्वारा उड़ानपुल की मरम्मत के लिए 120 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू न कर ठेका लेने के लगभग डेढ़ साल बाद ठेकेदार कंपनी ने अचानक काम करने से इंकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार  कंपनी को 20 सितंबर 2019 को वर्कआर्डर देने के दो-तीन महीने बाद ही काम शुरू करना था परंतु ऐसा नहीं हुआ उसके बाद लॉकडाउन लग गया था। जिसके कारण कंपनी समय पर काम नहीं कर सकी ,इस संबंध में मनपा के शहर अभियंता एल.पी. गायकवाड़ ने बताया कि कंपनी द्वारा उड़ानपुल की मरम्मत करने से अचानक इंकार करने के कारण मनपा द्वारा उसे कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस की अवधि भी समाप्त हो गई है लेकिन कंपनी ने कोई उत्तर नहीं दिया। जिसके कारण मनपा द्वारा सोमवार को भी कंपनी को अंतिम नोटिस दिया दिया जिसके बाद टेन्डर निकालने की तैयारी चल रही है । उड़ानपुल की मरम्मत का काम शुरू करने के लिए कंपनी ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय के सामने उड़ानपुल के नीचे मजदूरों के रहने एवं सामान आदि रखने के लिए पतरे का शेड भी बना दिया था । उड़ानपुल की मरम्मत के लिए केवल यातायात पुलिस को अधिसूचना जारी करना था। यातायात पुलिस यह इन्तजार कर रही थी कि जैसे ही ठेकेदार कंपनी एवं मनपा द्वारा मरम्मत करने की जानकारी दिया जाएगा ,यातायात के लिए तुरंत अधिसूचना जारी कर दिया जाएगा। लेकिन लगभग 15-20 दिन पहले ही कंपनी द्वारा उड़ानपुल के नीचे से पतरा आदि हटा दिया गया और उड़ानपुल की मरम्मत करने से इंकार कर दिया गया जो शहर के लिए चिंता का विषय बना हुआ है ।

संबंधित पोस्ट

मनपा आम चुनाव के लिए 47 प्राभागों के आरक्षण की निकलेगी लाटरी मंगलवार को

Aman Samachar

आकाश बायजूस की उपलब्धि, नीट यूजी पास करने वाले आकाशीयंस की संख्या में 57 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी

Aman Samachar

91 फीसदी भारतीय उपभोक्ता ऑनलाइन भुगतान पसंद करते हैं – एक्सपीरियन रिपोर्ट

Aman Samachar

जूनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भिवंडी के पहलवान प्रणय चौधरी का चयन

Aman Samachar

महाराष्ट्र राज्य हज कमेटी का इरफ़ान शेख को सदस्य बनाये जाने मुस्लिम समाज में ख़ुशी

Aman Samachar

मनपा की एल आर टी  योजना मंजूर व मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव नामंजूर 

Aman Samachar
error: Content is protected !!