Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ठाणे जिले में एक से नौवीं और ग्यारहवीं के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का निर्णय – जिलाधिकारी 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर जिले के सभी महानगर पालिका , नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों के ऑफलाइन स्कूलों को आज से बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने उन नागरिकों से भी अपील की जिन्होंने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है वे तुरंत अपना टीकाकरण करवाएं।
जिलाधिकारी नार्वेकर ने कहा कि पिछले सप्ताह तक ठाणे जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 100 के आसपास थी लेकिन अब यह बढ़कर प्रतिदिन 2,000 के करीब पहुंच गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है और इससे निपटने के लिए जिला प्रशासन जी-तोड़ मेहनत कर रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों, ऑक्सीजन की व्यवस्था, बेड की उपलब्धता के लिए सख्त योजना बनाई जा रही है। एहतियात के तौर पर ठाणे जिले में महानगर पालिका, नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में कक्षा एक से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा तक सभी माध्यमों के सभी प्रतिष्ठानों के ऑफलाइन स्कूल मंगलवार से बंद रहेंगे। इन कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। 10 वीं और 12 वीं की ऑफलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
15 से 18 वर्ष की आयु के छात्र निकटतम टीकाकरण केंद्र में अपना टीकाकरण करा  सकते हैं।  उन्होंने तत्काल टीकाकरण कराने का भी आग्रह किया है। तीसरी लहर से खुद को बचाने के लिए टीकाकरण एक प्रभावी हथियार है और जिन नागरिकों ने अभी तक टीकाकरण नहीं कराया है, उन्हें तुरंत टीका लगवाना चाहिए। जिलाधिकारी नार्वेकर ने अपील की है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का उपयोग करने और स्वच्छता का उपयोग करने के तीन सिद्धांतों को अपनाकर सहयोग करें।

संबंधित पोस्ट

पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से मुंब्रा में देशभक्ति और हिंदू-मुस्लिम एकता की गूंज

Aman Samachar

गीता चौधरी और अनूप जलोटा का गाया हुआ भजन ओ कान्हा किया गया रिलीज

Aman Samachar

अंतर विद्यालयीन तमसीली मुशायरे में रईस हाई स्कूल को प्रथम पुरस्कार 

Aman Samachar

खाडीपार पुल पर अवैध वाहन पार्किंग से वाहन चालक झेल रहे परेशानी

Aman Samachar

विविध मांगों के लेकर बंजारा समाज ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष किया डफला बजाओ आन्दोलन 

Aman Samachar

संत श्री कुलदीप महतो का निधन पर लोगों लिए अंतिम दर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!