Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

भिवंडी पुलिस ने चार गजेडियों को किया गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] शहर में बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस छापामार कार्रवाई कर रही है।  गस्त पर निकली शांतिनगर पुलिस ने भादवड गांव पाइपलाइन के पास, गांजा पी रहे 4 लोगों को हिरासत में लिया है। 
       पुलिस नें चारों गजेडियों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ विरोधी अधिनियम की धारा 8 (क),27,29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शांतिनगर पुलिस गस्त पर निकली थी। भादवड पाईप लाइन रोड़ पर मोहम्मद कासीम अनिस मोहम्मद हुसैन (23) निवासी बारके कंपाउड, दानिश फारूक अहमद अंसारी (24) निवासी खंडुपाडा, वसीउल्ला मोहम्मद शफीक अंसारी (24) और मोहम्मद उमर इफ्तेकार खान (23) आदि गांजा पी रहे थे। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है।

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस व राकांपा ने मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

Aman Samachar

उद्योगों के वार्षिक सर्वेक्षण की राज्य स्तरीय जागरूकता बैठक संपन्न

Aman Samachar

टोरेंट बिजली ग्राहकों को राहत देने के लिए शीघ्र अभय योजना होगी लागू –  डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

ठाणे रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग काउंटर बढ़ाने की मांग 

Aman Samachar

भिवंडी शहर की सडकों का खड्डा पाटने में जुटी यातायात पुलिस 

Aman Samachar

कोपरी रेलवे पुल पर 16 जनवरी से दो चरणों लगाया जायेगा गार्डर

Aman Samachar
error: Content is protected !!