Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ बोगस पत्रकार गिरफ्तार , तीन प्रेस आयडी बरामद

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी ग्रामीण पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक बोगस पत्रकार को 14 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग अलग 3 प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ है।  
        पड़घा पुलिस के अनुसार मुंबई-नासिक हाईवे पर अर्जुनली टोलनाका के पास नाकाबंदी के दौरान भिवंडी के गैबीनगर निवासी मुस्तकीम नसीम खान (33) की तलाशी में उसके पास से 14.6 एमडी ड्रग्स बरामद हुआ। जिसकी कीमत लगभग 73 हजार रुपये बताई गयी है। पडघा पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी कि एमडी ड्रग्स की बड़ी खेप आने वाली है। जानकारी के बाद पडघा पुलिस वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिनेश कटके ने अर्जुनली टोलनाका के पास नाकाबंदी लगा रखी हुई थी। नाकाबंदी की मध्यरात्रि में एक मोटरसाइकिल से आये संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के समय उसके पास से 14.6 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। उसके पास से दैनिक सत्यशोधक, क्राइम सेवन टीवी न्युज, जीआरपी आज तक आदि नामों के 3 प्रेस कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने मुस्तकीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। फर्जी पत्रकार मुस्तकीम के पास से कुल 1 लाख 44 हजार 400 रुपये का माल बरामद किया गया है। पडघा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को भिवंडी न्यायालय में पेश किया जिसे न्यायालय ने 5 दिनों तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।  ड्रग्स के अवैध धंधे में अन्य लोगों के शामिल होने की जांच पुलिस कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी मुस्तकीम खान भिवंडी शहर में कई वर्षों से पत्रकार बनकर लोगों को धमकी देकर वसूली में लिप्त बताया जाता है।

संबंधित पोस्ट

जिले में 15 से 25 नवंबर तक क्षय रोग अनुसंधान और जागरूकता अभियान –  डा गीता काकड़े

Aman Samachar

शहर में मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज होगा –  मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

पंचायत राज अभियान 2025′ के तहत ठाणे जिला परिषद को राज्य स्तरीय सम्मान

Aman Samachar

 राजस्थानी समाज में लोकप्रिय नानी बाई रो मायरो के आयोजन को सफल बनाने का प्रयास तेज 

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी ने लॉन्च की ‘छोटू चटनी’ की नई रेंज उपलब्ध है 5 वैरिएंट्स में 

Aman Samachar

जिले में जल शक्ति अभियान के कार्यों की केंद्रीय नीति आयोग सदस्या ने की समीक्षा

Aman Samachar
error: Content is protected !!