Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

ओला कार चालक को धोखा देकर यात्री कार लेकर फरार नाबालिक गिरफ्तार.

भिवंडी [ युनिस खान ] यात्रा के लिए बुक की गई ओला कार के चालक से पेशाब करने का बहाना कर यात्री उतर गया और मौके का फायदा उठाकर कार चालक को ढकेल बाहर गिरा कर  कार लेकर फरार हो गया था.शिकायत के उपरांत कोन गांव पुलिस ने उक्त घटना में लिप्त नाबालिक चोर को गिरफ्तार कर लिया है.
            मिली जानकारी के अनुसार,स्विफ्ट डिझायर कार क्रमांक MH 03 BC 3655 का ओला कार चालक नितीन पडवल (घणसोली नवी मुंबई) चलाकर आजीविका चलाता था. घटना के अनुसार,सुबह ठाणे जांभली नाका से कल्याण जाने के लिए एक अज्ञात युवक ने कार बुक की थी. यात्री ने प्रवास के दौरान पिंपलास फाटा क्षेत्र में कार पहुंचने पर पेशाब करने के लिए कार रुकवाई.उसी दौरान कार चालक पडवल भी पेशाब करने नीचे उतरा. पेशाब कर रहे कार चालक पडवल को अकस्मात ही यात्री ने धक्का देकर नजदीक स्थित पत्थर पर गिरा दिया.सिर में गहरी चोट लगने के कारण कार चालक पडवल बेशुध हो गया.कार चालक की बेहोशी का फायदा उठाकर यात्री कार लेकर रफूचक्कर हो गया.कार चालक पडवल की शिकायत पर कोन गांव पुलिस नें ओला कार चोरी का मामला दर्ज किया.कोन गांव पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गणपत पिंगले के मार्गदर्शन में उप पुलिस निरीक्षक पराग भाट की टीम नें कार लेकर रफूचक्कर होने वाले नाबालिग चोर को कार में लगे हुए जीपीएस सिस्टम व मोबाइल ट्रेसिंग के आधार पर 24 घण्टे के दौरान ही खारी गांव सर्कल कलवा, ठाणे से दबोच कर कानून के हवाले किया है.

संबंधित पोस्ट

आगामी चुनाव में कांग्रेस के सत्ता में आने पर महापौर या उपमहापौर ओबीसी का होगा – नाना पटोले 

Aman Samachar

शहर की सफाई, पार्क की मरम्मत व सड़कों पर पड़े रैबिट व कचरे को तत्काल हटाने के आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

गणेशोत्सव शांतिपूर्ण, सुचारू और दुर्घटना मुक्त हो – अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक

Aman Samachar

एवीएम नागपुरी झॉलीवुड में करेंगी निवेश,निर्माण के साथ खरीदेगी राइट्स – संतोष सोनू

Aman Samachar

दो एम्बुलेंस का विधायक संजय केलकर ने किया लोकार्पण 

Aman Samachar

केएल डीम्ड (टू बी) यूनिवर्सिटी ने आंध्र प्रदेश राज्‍य कौशल विकास निगम के साथ मिलकर राज्‍य कौशल प्रतियोगिता 2021 की मेज़बानी की

Aman Samachar
error: Content is protected !!