Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ब्रेक द चैन के नियमों का उलंघन करने वाली तीन कंपनियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना ब्रेक द चैन के नियमों का उलंघन करने वाली एम्आयडीसी की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर मनपा ने 64 हजार रूपये दंड वसूल किया है। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मार्गदर्शक नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मनपा ने विशेष दस्ते तैनात किये हैं।                           नवी मुंबई की रिलायंस फ्रेस मार्ट की दूसरी मंजिल स्थित आर टू   वेंचर में कंप्यूटर वर्क  करने वाली कंपनी संबंधित 35 से अधिक तल मंजिल पर समूह में मिले। जिसके बाद मनपा ने कार्रवाई करते हुए कंपनी से 10 हजार रूपये दंड वसूल किया। इसी इमारत की पहली मंजिल की एच डी बी फायनेंशियल सर्विस के कार्यालय में में 8 कर्मचारी मास्क न पहने मिले।  जिनके खिलाफ कार्रवाई में 500 रूपये प्रति कर्मचारी 4000 रूपये दंड वसूल किया। शिवाजी नगर एमआयडीसी की एटमबर्ग टेक्नोलाजी प्रा लि फैन उत्पादक करने वाली कंपनी में उसकी क्षमता से 15 फीसदी से अधिक 185 कर्मचारी मिलने पर 50 हजार रूपये दंड वसूल किया है।  संचारबंदी के नियमों का उलंघन करने वाली कंपनियों व प्रतिष्ठानों के खिलाफ मनपा ने कार्रवाई शुरू किया है। मनपा की ओर कोरोना संक्रमण रोकने व संचारबंदी के नियमों का पालन करने का आवाहन किया है।

 

संबंधित पोस्ट

तुर्भे में 2 टन से अधिक प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग जब्त कर मनपा ने वसूले 50 हजार रूपये

Aman Samachar

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र में जितेन्द्र आव्हाड को कड़ी टक्कर देगा राकांपा आजित पवार गुट 

Aman Samachar

नवी मुंबई के रेलवे स्टेशन पर कोविड टीकाकरण के विशेष केंद्र शुरू

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

मनपा मुख्यालय पर 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े जोश के साथ मनाया गया

Aman Samachar

भारतीय किसान संघ की बैठक में बरिस्ता के मुखिया का सम्मान 

Aman Samachar
error: Content is protected !!