Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसर ने एस्पायर 3 के साथ अपने दूसरे इंटेल® पावर्ड मेक इन इंडिया लैपटॉप किया लॉन्च

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] पीसी के प्रमुख ब्रैंड एसर इंडिया ने मेक इन इंडिया स्क्रीम के तहत अपना दूसरा लैपटॉप लॉन्च करने की घोषणा की। एस्यापर-3 का निर्माण नोएडा के अत्‍याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया गया है। यूजर्स द्वारा काफी सराहे गए ट्रैवलमेट सीरीज के लैपटॉप के बाद कंपनी का यह दूसरा लैपटॉप लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही एसर के मेक इन इंडिया लैपटॉप ने भारत में निर्माण प्रतिस्पर्धा  की रफ्तार को ओर बढ़ाया है। इसके साथ ही इसके उत्पादन में भारत सरकार के प्रॉडक्ट से जुड़े इंसेटिव का भी लाभ उठाया गया है। मेनस्ट्रीम एस्पायर 3 लैपटॉप इंटेल® प्रोसेसर्स से लैस है, जिससे यूजर्स को इस लैपटॉप में अपनी क्लास में बेहतरीन फीचर्स और जबर्दस्त परफॉर्मेंस मिलती है, जिससे एसर एस्पायर-3 लैपटॉप से रोजमर्रा के कामों को आसानी से करने की इजाजत मिलती है। भारत को डिजिटल रूप से मजबूती देने में मदद करने के साथ ही इसने पीसी की पहुंच को प्रमुखता से उभरने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

        एसर भारत में मेक इन इंडिया की पहल का मजबूत समर्थक है। हम भारत में पहले ही डेस्कटॉप, ऑलइन वन पीसी और टैबलेट का निर्माण कर रहे हैं। ट्रैवलमेट सीरीज के लैपटॉप के बाद अब मेनस्ट्रीम सेगमेंट के लिए एस्पायर 3 सीरीज के लैपटॉप के साथ अपनी नई पहल से हमारे पास कंप्लीट पीसी प्रॉडक्ट रेंज की उत्पादन की क्षमता आ गई है। भारत में बने ये लैपटॉप पूरी तरह आत्मनिर्भर भारत की तरफ एसर के उठे कदमों की झलक देते है। कंपनी का पूरा फोकस भारत को इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का पावरहाउस बनाने पर है।

          एसर इंडिया के प्रॉडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर जी.एस. सोंधी ने कहा, “एसर एस्पायर 3 एस्पायर सीरीज का पहला लैपटॉप है, जो विश्व स्तर के निर्माण मानकों के साथ स्थानीय रूप से बनाया गया है। इसे  कस्टमर्स की ओर से बढ़ती डिमांड के साथ परफॉर्मेंस और क्वॉलिटी के लिहाज से विश्व में बनाए गए दूसरे लैपटॉप की क्लास में रखा जा सकता है। इंटेल प्लेटफॉर्म पर निर्मित लैपटॉप को अपने दिन भर के कार्यों के लिए पर्याप्त पावर प्रदान करता है। चाहे आपको अपना काम करना हो, पढ़ना हो या फिर आम इस्तेमाल के लिए हो। ट्रैवलमेट सीरीज के लैपटॉप की शिपिंग कमर्शियल कस्मटर्स के लिए इस महीने की शुरुआत में की जाएगी। भारत में पूरी तरह बनाए गए इस दूसरे लैपटॉप की सफलता के बाद हमें विश्वास है कि देश में पीसी  के निर्माण की प्रेरणा वाकई महत्वपूर्ण कदम है क्योंकि इससे आयात में कमी लाने में मदद मिलेगी। इस मुकाम पर यह बहुत जरूरी हो गया है। क्योंकि कोविड-19 के लिए लगे प्रतिबंधों के कारण लैपटॉप के प्रयोग में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह काफी महत्वपूर्ण हो गया है।“

      इंटेल इंडिया में कंस्यूमर सेल्स के डायरेक्टर राहुल मल्होत्रा ने कहा,“हमें खुशी है कि एसर एस्पायर 3 लैपटॉप की लॉन्चिंग के साथ एसर ने एक बार फिर अपने दूसरे मेक इन इंडिया लैपटॉप पर मिलकर काम करने के लिए इंटेल को चुना है। इससे हम स्थानीय रूप से लैपटॉप के निर्माण के लिए अपनी लंबे समय से चली आ रही साझेदारी का और विस्तार कर रहे हैं। वैल्यू और परफॉर्मेंस के क्षेत्र में यह हमारी श्रेष्ठता का प्रमाण है कि इंटेल प्लेटफॉर्म उपभोक्ता, कारोबारी जगत और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के कारण काफी पसंद किया जा रहा है। इससे हमें हाल के वर्षों में बढ़ी लैपटॉप की डिमांड को पूरा करने में भी मदद मिली है।“

          महामारी के कारण लैपटॉप की डिमांड हर घर में बढ़ी है। पीएलआई के लिए भारत सरकार की ओर से लाया गया आईटी हार्डवेयर पूरे गेम को बदलने वाला साबित हुआ है। इससे भारत में सर्वश्रेष्ठ श्रेणी के लैपटॉप का उत्पादन बढ़ाने में लाभ मिलेगा। एसर इंटेल जैसे अपने प्रमुख पार्टनर्स के साथ मिलकर वैल्यू सेगमेंट, मेन स्ट्रीम मेगमेंट और एजुकेशन सेगमेंट की कैटिगरी में लैपटॉप के निर्माण पर फोकस कर रहा है। इससे युवाओं में रोजगार के नए मौके सृजित होंगे। कौशल विकास किया जा सकेगा। भारत  में सहायक इलेक्ट्रॉनिक इंडस्ट्रीज का विकास होगा और लैपटॉप का निर्माण ग्लोबल मानकों के अनुसार किया जा सकेगा।

संबंधित पोस्ट

दुपहिया वाहन के आकर्षक पंजीकरण क्रमांक ने लिए एम एच 04 / के पी– नई सीरीज 17 नवम्बर से शुरू

Aman Samachar

थर्टीफर्स्ट , नववर्ष के स्वागत पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 4 लाख 70 हजार जुर्माना

Aman Samachar

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने1100 करोड़ में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी ली

Aman Samachar

एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्‍टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए 

Aman Samachar

हिन्दी फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ रचाया विवाह , विवाह में 18 लोग हुए शामिल

Aman Samachar

रेंटोकिल इनिशियल हाइजीन ने सैनी प्रो ग्रीन लॉन्च किया

Aman Samachar
error: Content is protected !!