Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड ने1100 करोड़ में स्टर्लिंग एंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी ली

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  रियंलास इंस्ट्रीज लिमिटेड (रिलायंस) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर लिमिटेड (आरएनईएसएल) को आज शापूरजी पलोनजी समूह एक महीने के भीतर अपनी दूसरी प्रमुख परिसंपत्ति बेच रहा है। यह खुर्शेद यजदी दारूवाला परिवार के साथ अपने सौर ईपीसी संयुक्त उद्यम स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1,100 करोड़ रुपये में बेच रहा है। यह बिक्री कई चरणों में होगी।

             स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर में 40 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण रिलायंस अपनी सहायक इकाई रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर के जरिये करेगी। इसमें प्राथमिक निवेश, द्वितीयक शेयर खरीद और खुली पेशकश लाना शामिल है। सौदे की पूरी लागत 1,100 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही रिलायंस स्टर्लिंग ऐंड विल्सन के निदेशक मंडल में अपने दो सदस्यों को नियुक्त करेगी।इस सौदे से रिलायंस को सौर ऊर्जा क्षेत्र में अपनी योजना को क्रियान्वित करने में मदद मिलेगी। रिलायंस ने 2030 तक 100 गीगवाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने और अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में वैश्विक कंपनी बनने की घोषणा की है यह सौदा रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर, शापूरजी पलोनजी ऐंड कंपनी, खुर्शेद दारूवाला और स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर के बीच हुआ है। इस सौदे के पहले चरण में रिलायंस न्यू एनर्जी सोलर को 375 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 2.93 करोड़ तरजीही शेयर आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद वह 1.84 करोड़ शेयर या 9.7 फीसदी हिस्सेदारी शापूरजी पलोनजी ऐंड कंपनी से 375 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदेगी। तीसरे चरण में रिलायंस स्टर्लिंग ऐंड विल्सन सोलर के लिए खुली पेशकश लाएगी और 4.91 करोड़ शेयर खरीदेगी। इसके बाद रिलायंस की इस कंपनी में 40 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी।

संबंधित पोस्ट

चुनाव में केंद्र सरकार की योजनाओं का भाजपा को लाभ मिलेगा – संजय केलकर

Aman Samachar

झूठे मुकदमे दर्ज करने के बजाय हमें जनरल डायर की तरह हमें गोली मार देनी चाहिए – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए – अतिरिक्त आयुक्त 

Aman Samachar

चारकोट फुट का वॉकहार्ट अस्पताल, मुंबई सेंट्रल में ग्रोथ फैक्टर कॉन्सेंट्रेट थेरेपी से सफलतापूर्वक किया गया इलाज 

Aman Samachar

कनेक्ट इनसाइट्स प्रीमियर लीग ने सफलतापूर्वक क्रिकेट की मेजबानी की 

Aman Samachar

आरबीआई की घोषणा पर सनटेक रियल्टी लिमिटेड के अध्यक्ष कमल खेतान की प्रतिक्रिया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!