Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एसजेवीएन ने अपने जलविद्युत स्‍टेशनों से इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए 

????????????????????????????????????

शिमला [ अमन न्यूज नेटवर्क ] एसजेवीएन कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीन तिमाहियों में 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्‍टेशन और 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्‍टेशन से डेविएशन सेटलमेंट मैकेनिज्‍म के तहत इनसेंटिव के रूप में 34.40 करोड़ रुपए अर्जित किए हैं। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री नन्‍द लाल शर्मा ने इस आशय की जानकारी दी। डेविएशन सेटलमेंट मैकेनिज्‍म एक फ्रीक्वेंसी लिंक्ड रेगुलेटरी मैकेनिज्‍म है, जो ग्रिड की स्थिरता सुनिश्चित करता है जो ग्रिड को सपोर्ट करने तथा स्थिर करने के लिए विद्युत उत्‍पादकों को पुरस्कृत करता है। यह इनसेंटिव आय विद्युत उत्पादन से अर्जित राजस्व के अतिरिक्त है।

                श्री शर्मा ने अवगत कराया कि एसजेवीएन मेगा हाइड्रो पावर स्टेशनों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है और ग्रिड की स्थिरता को सुनिश्चित कर रहा है। ऊर्जा की अनिरंतर प्रकृति के कारण, ग्रिड की स्थिरता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए विद्युत का पूर्वानुमान और शेड्यू‍लिंग आवश्यक है। विद्युत उत्‍पादक को प्रत्येक विद्युत स्टेशन के लिए विद्युत उत्पादन कार्यक्रम का पूर्वानुमान और घोषणा करना आवश्‍यक होता है। इसके अतिरिक्‍त, श्री शर्मा ने अपने मुख्‍य पावर स्‍टेशनों यथा नाथपा झाकड़ी तथा रामपुर द्वारा एक दिन, एक महिने तथा एक तिमाही में विद्युत उत्‍पादन के लिए बनाए गए विभिन्‍न रिकार्डों की भी प्रशंसा की।

           श्री शर्मा ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष की तीन तिमाहियों में 34.40 करोड़ रुपए की इनसेंटिव आय के साथ, एसजेवीएन ने गत दो वित्तीय वर्षों की इसी अवधि में अर्जित इनसेंटिव से अधिक इनसेंटिव प्राप्‍त किया है।  एसजेवीएन ने इसी अवधि के लिए वित्‍तीय वर्ष 2019-20 में 12.10 करोड़ रुपए तथा वित्‍तीय वर्ष 2020-21 में इसी अवधि के लिए 21.86 करोड़ रुपए का इनसेंटिव अर्जित किया था।  एसजेवीएन अपने विद्युत उत्पादन को ग्रिड स्थिरता और सुरक्षा के साथ जोड़कर लगातार ग्रिड की सहायता कर रहा है।

           वर्तमान में, एसजेवीएन के पास 16432 मेगावाट की 41 परियोजनाओं का एक मजबूत पोर्टफोलियो है और इसने भारत के नौ राज्यों तथा पड़ोसी देशों नेपाल एवं भूटान में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। कंपनी वर्ष 2023 तक 5000 मेगावाट, 2030 तक 12000 मेगावाट तथा 2040 तक 25000 मेगावाट की स्थापित क्षमता के साझा विजन को साकार करने की दिशा में अग्रसर है।

संबंधित पोस्ट

64 लाख रूपये खर्च कर बनी गड्ढा दिखाओ इनाम पाओ योजना कब होगी शुरू 

Aman Samachar

सिडबी और सऊदी अरब के मोनशात ने एमएसएमई सहयोग के लिए मिलाया हाथ

Aman Samachar

 म्हाडा कोंकण -2025  के 5354 घरों की लाटरी का उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया उदघाटन

Aman Samachar

सीएसआर पहल के रूप में 170 किलोवाट सौर ऊर्जा ग्रिड की स्थापना के लिए 50 लाख रुपये का योगदान

Aman Samachar

27 मार्च से 2 अप्रैल तक तृतीय पंथी नागरिकों का विशेष मतदाता पंजीकरण

Aman Samachar

वैक्सीन आपूर्ति में कमी के बावजूद पांच लाख से अधिक वैक्सीनेशन करने वाला शहर बना ठाणे

Aman Samachar
error: Content is protected !!