Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

थर्टीफर्स्ट , नववर्ष के स्वागत पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों से वसूला 4 लाख 70 हजार जुर्माना

नवी मुंबई [ युनिस खान ] थर्टीफर्स्ट  व नववर्ष के स्वागत पर निगरानी के लिए गठित दस्तों ने कोविड नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई 4 लाख 70 हजार रूपये वसूल किया है। मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने इस संबंध में सभी विभागों के सहायक आयुक्तों और विभागीय अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
मनपा विभाग कार्यालय स्तर पर सतर्कता दल के साथ-साथ मुख्यालय स्तर पर विशेष सतर्कता दल ने कोविड नियमों के पालन पर कड़ी निगरानी रखी। जिन स्थानों पर कोविड नियमों का उल्लंघन पाया गया, उन स्थानों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए कुल 4 लाख 70 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया है।
इसमें सेक्टर 40 में सीवुड वाइन, नेरुल और सेक्टर 10 वाशी में संजय लंच होम से प्रत्येक से दस हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। साथ ही आपका रेस्तरां, बार की 50 फीसदी  से अधिक भीड़ वाले 9 स्थान जैसे सेक्टर 3 ऐरोली में होटल साईप्रकाश, सेक्टर 2 ऐरोली में प्रियंका होटल, सानपाड़ा रेलवे स्टेशन के पास किचन रेस्तरां और बार और एपीएमसी मार्केट तुर्भे जैक्स बार में शालीन रेस्तरां, विसावा होटल, बेलापुर में फ्लेमिंगो रेस्तरां, सेक्टर 7 कोपरखैरने में लक्ष्मी होटल और सेक्टर 14 कोपरखैरणे में न्यू पंचरत्न होटल में प्रत्येक पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
नवी मुंबई में लगातार नागरिकों और विभिन्न प्रतिष्ठानों से मनपा आयुक्त बांगर की ओर से अपील की जा रही है कि लोग कोविड नियमों का उल्लंघन कर कोविड का प्रसार न करें।

संबंधित पोस्ट

गेम टेक ब्रांड WinZO Sports बना कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रमुख प्रायोजक 

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की सुविधा

Aman Samachar

पहलगांव की आतंकी घटना के बाद ब्राह्मण समाज ने परशुराम जन्मोत्सव के सभी कार्यक्रमों को किया रद्द

Aman Samachar

पल्लाडियन पार्टनर्स एडवाइजरी प्राइवेट लिमिटेड ने प्राप्त किया सम्मान

Aman Samachar

गुजरात के अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (UCB) ने किया भारत के अपने पीअर्स की तुलना में बेहतर एनपीए नियंत्रण

Aman Samachar

पुलिस कर्मियों को एन 95 मास्क व सेनेटायजर भेंट कर मनाया जन्मदिन

Aman Samachar
error: Content is protected !!