Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंकिंग के डिजिटलिकरण पर ध्यान केंद्रित करने के साथ आज़ादी के 75 साल पूरे होने का मनाया जश्न 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने आज घोषणा की कि वह स्वतंत्र और प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे भारत में फरवरी 2022 के पूरे महीने के दौरान अनेक कार्यक्रमों, ग्राहकों की बैठकें और व्यावहारिक प्रयासों को शामिल करते हुए एक विशेष अभियान का शुभारंभ करने के साथ भारत सरकार की एक पहल ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मनायेगा।

      जनता से जुड़ना‘ कार्यक्रम बैंकिंग उद्योग के डिजिटलीकरण का जश्न मनायेंगे, जिसने बैंकिंग सेवा को देश के कोने कोने में तेज़, आसान और सुविधाजनक और सुलभ बना दिया है, साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा के मंत्र ‘ग्राहक और कर्मचारी पहले’, चूँकि बैंकिंग के सुरक्षित और संरक्षित वातावरण के सिद्धांतों का पालन करते हुए बैंकिंग का एक सहज अनुभव प्रदान करना इस बैंक की इच्छा है।

                इस अवसर पर बोलते हुए बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री संजीव चड्ढा ने कहा, “पिछले 75 वर्षों के दौरान, भारत एक नए स्वतंत्र राष्ट्र से विश्व स्तर पर एक सबसे तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था के तौर पर परिवर्तित हुआ है। इस वित्तीय क्षेत्र ने भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज, डिजिटलिकरण और अभिनवता को अपनाकर, बैंक वित्तीय समावेशन में तेज़ी लाने में सक्षम हुए हैं, साथ ही ग्राहकों को उनकी झट-पट उत्पादों और सेवाओं की एक श्रृंखला प्रदान करते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में, हम मानते हैं कि आज जो हम काम कर रहे हैं वह हमारे भविष्य को निर्धारित करेंगे, और हमारे डिजिटल-फर्स्ट सोच के साथ, हम भारत के विकास की कहानी में भाग लेते रहने और एक अहम योगदान देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

                 इस विशेष अवसर का जश्न मनाने और जनता के बीच जागरूकता को बढ़ाने के लिए बैंक बाइक रैली और वृक्षारोपण अभियान भी आयोजित करेगा।आज़ादी के बाद से, बैंक ऑफ बड़ौदा देश भर में बैंकिंग अपनी उपस्थिति को बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों और योजनाओं में एक सक्रीय भागीदार रहा है। महामारी के दौरान, यह बैंक के द्वारा सभी सरकारी नीतियों को लागू करते हुए, आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के संदर्भ में अग्रणी था, जिससे रिटेल और एम.एस.एम.ई. उपभोक्ताओं को एक महत्वपूर्ण समय पर नगदी का संचार करके अत्यंत आवश्यक राहत प्रदान की गई। हाल ही में, नया पेश किया गया बॉब वर्ल्ड ऐप एक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म है जो ग्राहकों को बचत करने, निवेश करने, उधार लेने और ख़रीदारी करने सहित पूर्ण समावेशी, कभी भी, कहीं भी का बैंकिंग अनुभव प्रदान करता है।

संबंधित पोस्ट

किन्नर समाज के लोगों को महापौर के हाथो राशन वितरित 

Aman Samachar

अमृता स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी ने लाइफ साइंसेज में एरिजोना विश्वविद्यालय के साथ की साझेदारी

Aman Samachar

जिला निवासी स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 ऐप के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करें-  दादाभाऊ गुंजाल

Aman Samachar

प्रेम संबंधों के चलते पति की हत्या करने वाली पत्नी , साली व प्रेमी गिरफ्तार

Aman Samachar

जिले के विकसित एवं अविकसित क्षेत्रों में केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से अंतर कम किया जाय – कपिल पाटिल

Aman Samachar

अनधिकृत वाहन पार्किंग व अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ राकांपा ने की कार्रवाई की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!