Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दुपहिया वाहन के आकर्षक पंजीकरण क्रमांक ने लिए एम एच 04 / के पी– नई सीरीज 17 नवम्बर से शुरू

ठाणे [ युनिस खान ]  प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ठाणे की ओर से दुपहिया वाहनों के लिए एम एच 04 / के पी नए क्रमांक की सीरीज शुरू की जा रही है। मन पसंद वाहन क्रमांक लेने के इच्छुक 17 नवम्बर 2020 को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के     आवेदन कर सकते हैं। मन पसंद क्रमांक के इच्छुक लोगों से इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ठाणे ने आवाहन किया है।

             प्रादेशिक परिवहन कार्यालय ठाणे के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले vahan इस कंप्यूटर प्रणाली पर परिवहनेत्तर संवर्ग के वाहन पंजीकरण करने के इच्छुक लोगों के लिए एम एच 04 / के पी की नई सीरीज शुरू की जा रही है। महाराष्ट्र मोटर वाहन नियम 1989 के नियम 54 अ के तहत नया पंजीकरण सीरीज के आकर्षण व मन पसंद पंजीकरण क्रमांक के लिए 17 नवम्बर को सुबह 10 बजे से 1 बजे आवेदन स्वीकार जायेगा। आकर्षण पंजीकरण का आवेदन मंजूर होने के बाद उसी दिन या उसके दुसरे दिन सुबह 10 बजे से 1 बजे के दौरान शुल्क जमा करना होगा। शासन अधिसूचित किए   आकर्षक व पसंद के पंजीकरण क्रमांक निर्धारित शुल्क लेकर क्रमांक दिया जायेगा। यदि एक क्रमांक के लिए एक से अधिक आवेदन आये तो नीलामी के आधार पर वाहन पंजीकरण क्रमांक आवंटित किये जायेंगे। शुल्क भरने के 30 दिनों तक संबंधित क्रमांक अरक्षित रहेगा। इस अवधि में वाहन निरीक्षक के समक्ष फ़ार्म 20 में आवेदन कर वाहन का पंजीकरण नहीं करने पर उक्त क्रमांक अनारक्षित माना जायेगा और जमा शुल्क वापस नहीं किया जायेगा।

संबंधित पोस्ट

शादी की सालगिरह मनाकर घर लौट रहे दंपत्ति समेत तीन लोगों की मौत 

Aman Samachar

वित्तीय क्षमता राष्ट्रीय डबल ए प्लस स्टेबल के लिए सातवीं बार नवी मुंबई का चयन 

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar

कोरोना अस्पतालों का दौराकर महापौर ने आवश्यक उपचार सेवा उपलब्ध कराने का प्रशासन को दिया आदेश 

Aman Samachar

395 करोड़ के रिश्वतखोरी वाले कामों का पर्दाफाश करेंगे – मनोज प्रधान

Aman Samachar

खाड़ी में कूदी 28 वर्षीय युवती को दो घंटे में सुरक्षित निकाल लिया गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!