Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमजाल में फंसा कर अपहरण करने वाली शातिर महिला समेत 3 गिरफ्तार 

भिवंडी [ युनिस खान ] मुंबई गोरेगांव पश्चिम में रहने वाले सज्जन अली शब्बीर अली फकीर को  एक महिला नें फोन पर अश्लील बातें कर उसे अपने जाल में फंसा कर भिवंडी बुलाया और 3 लोग मिलकर उसका अपहरण कर लिया. रिहाई के एवज में पैसे की मांग की.रिश्तेदार से शिकायत मिलने पर शांतिनगर पुलिस ने उक्त वारदात में शामिल एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. 
            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गांव में सज्जन अली फकीर का एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था.झगड़े का बदला लेने के लिए भिवंडी के धामणकर नाका निवासी लाल मोहम्मद फकीर, शकील मोहम्मद फकीर,  नेहा मोहम्मद फकीर ने षडयंत्र रचकर एक नया मोबाइल सिमकार्ड लेकर इंदु नाम से सज्जन अली फकीर से अश्लील बातें व मैसेज करना शुरू कर दिया और 5 फरवरी को मिलने के लिए भिवंडी बुलाया.सज्जन अली फकीर व उसके साथी मोहम्मद शमीम को रात साढ़े 11 बजे के दौरान नारपोली से लेकर बाबा होटल, शांतिनगर में रहने वाले लाल मोहम्मद के भाई कलाम के खोली में बंद कर दिया और धमकी दी कि 20 हजार दें, नहीं जान से मार दिया जायेगा.अपहरणकर्ताओ ने सज्जन अली फकीर की माॅ, भाई अरमान, असलम और सज्जन के सेठ बाबु सेठ से "गूगल पें" पर पैसे की मांग की.शांतिनगर पुलिस को शिकायत मिलने पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत के मार्गदर्शन में तांत्रिक पद्धति से पुलिस अधिकारियों ने जांचकर बाबा होटल शांतिनगर स्थित एक खोली से दोनों को मुक्त कराया और तीनों अपहरणकर्ताओ के खिलाफ आपराधिक मामला मामला दर्ज कर लिया है.मामले की जांच पुलिस निरीक्षक निलेश बडाख कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

कचरा वर्गीकरण न करने वाली सोसायटियों के खिलाफ कार्रवाई का मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

भारत के प्रमुख टेलीशॉपिंग नेटवर्क – नापतोल ने अपने कस्टमर केयर ऑपरेशंस के प्रबंधन के लिए ईबिक्सकैश को चुना 

Aman Samachar

शहर के कचरे से 13 मेगावाट बिजली निर्माण की प्रस्तावित परियोजना शीघ्र होगी शुरू – मनपा आयुक्त 

Aman Samachar

43 लाख रूपये के मादक पदार्थ समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Aman Samachar

सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने इंटरमिडिएट के टापर सार्थक सिंह को भेंट की साईकिल

Aman Samachar

पीएनबी के राजभाषा समारोह एवं कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने लगाये खूब ठहाके

Aman Samachar
error: Content is protected !!