Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

 वाईन विक्री के सरकारी निर्णय के विरोध में प्रान्त अधिकारी को दिया ज्ञापन

भिवंडी [ युनिस खान ] महाविकास आघाडी सरकार द्वारा महाराष्ट् की किराना दुकान व सुपर मार्केट में वाईन विक्री की मंजूरी दिए जाने का निर्णय लिया गया है जिसका सर्वत्र विरोध हो रहा है.अन्ना हजारे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ठाणे जिलाध्यक्ष प्रभाकर जाधव के साथ प्रतिनिधि मंडल ने प्रांत अधिकारी बालासाहेब वाकचौरे को ज्ञापन सौंपकर सरकार से निर्णय पर विचार करने की मांग की.
          गौरतलब हो कि महाविकास आघाडी सरकार द्वारा किराना स्टोर एवं सुपर मार्केट में वाइन बिक्री किए जाने की मंजूरी दी गई है.सरकार द्वारा वाइन बिक्री की दी गई मंजूरी के खिलाफ समूचे प्रदेश में जगह जगह विरोध किया जा रहा है.असंख्य लोगों का मानना है कि किराना स्टोर, सुपर मार्केट में वाइन की बिक्री होने से लोगों में वाइन पीने कि ज्यादा ललक होगी जो कदापि ठीक नहीं होगा.अन्ना हजारे भ्रष्टाचार विरोधी न्यास जिलाध्यक्ष प्रभाकर जाधव के साथ गए प्रतिनिधि मंडल ने प्रांत अधिकारी वाघचौरे को ज्ञापन सौंपकर सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की अन्यथा सरकारी निर्णय के खिलाफ जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी है.

संबंधित पोस्ट

बिछड़े बच्चों के लिए कार्य करने वाले समतोल फ़ौंडेशन की पुस्तक का पुलिस आयुक्त के हाथो विमोचन 

Aman Samachar

उद्योगों के सहयोग के चलते महाराष्ट्र निवेशकों के लिए पसंदीदा राज्य है – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

 भजन संध्या अनूप जलोटा ने भजन व गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध 

Aman Samachar

देश की बिजली वितरण कंपनियों में महाराष्ट्र को ‘सर्वश्रेष्ठ राज्य उपयोगिता’ पुरस्कार से सम्मानित 

Aman Samachar

टीकाकरण लक्ष्य पूरा करने में नागरिक करें सहयोग –सुधाकर देशमुख.

Aman Samachar

कोरोना वैसीन्न के आन लाईन सिस्टम को हैक करने की आशंका को लेकर सायबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग

Aman Samachar
error: Content is protected !!