Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस टीम के गिरफ्तार करने जाने पर आरोपी की संदिग्ध मौत के बाद झड़प

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी शहर स्थित शांतीनगर परिसर पिराणी पाडा ईरानी वस्ती में एक शातिर चोर को पकडने पुलिस टीम गई थी जिससे छीनाझपटी हुई और मौके का फायदा उठाकर चोर समीप स्थित अपने भाई के घर में घुस गया.कुछ समय के बाद पुलिस टीम नें तलाशी कर उसे ढूंढ निकाला लेकिन वह जिंदा नही घर से उसकी लाश मिली. क्षेत्रवासियों नें पुलिस टीम पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ काफी नारेबाजी की.भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के निर्देश पर घटनास्थल पर पहुंची भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की टीम नें लोगों को समझाबुझाकर स्थिति को बिगड़ने से बचाया. शांतिनगर पुलिस नें आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जेजे अस्पताल भेज दिया है.

            पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीरानी पाड़ा निवासी सादिक कंबल जाफरी कई आपराधिक मामलों में लिप्त बताया जाता है. चैन स्नैचर जाफरी के खिलाफ चोरी, चैन स्नैचिंग आदि के कई मामले पुलिस स्टेशनों में दर्ज है. देर रात को सादिक जाफरी को पकड़ने के लिए शांतिनगर पुलिस स्टेशन की टीम पीरानी पाड़ा में गई थी.जाफरी को पकड़ने का विरोध ईरानी बस्ती में रहने वाले लोग करने लगे. विरोध के दौरान हुई छीना झपटी में मौके का फायदा उठाकर जाफरी अपने घर के समीप ही अपने भाई के घर में घुस गया. पुलिस ने काफी समय तक जाफरी की तलाश की. जाफरी के भाई के घर में ही पुलिस को जाफरी की लाश मिली. ईरानी बस्ती में रहने वाले लोगों ने जाफरी की लाश देखकर काफी हो-हल्ला मचाना शुरू किया और पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस की मारपीट से ही जाफरी की मौत हुई है. ईरानी बस्ती में लोगों के शोर-शराबे से स्थिति बिगड़ती देख कर शांतिनगर पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत ने पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण को अवगत कराया. पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण के निर्देश पर राज्य रिज़र्व पुलिस की टुकड़ी घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की भीड़ को खदेड़ कर स्थिति को बिगड़ने से बचाया.पुलिस ने जाफरी का शव  पोस्टमार्टम के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया है.उक्त संदर्भ में पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण का कहना है कि जाफरी की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है. पोस्टमार्टम के उपरांत मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. हादसे की सच्चाई प्रकट होने पर जो भी दोषी होगा कार्यवाही जरूर होगी.

संबंधित पोस्ट

माता अमृतानन्दमयी मठ के स्वयंसेवियों द्वारा यूक्रेन के शरणार्थियों की अथक सेवा 

Aman Samachar

धार्मिक स्थल खोलने की मांग को लेकर मनसे ने किया वृजेश्वरी मंदिर के सामने घंटानाद आन्दोलन 

Aman Samachar

बदलते ठाणे शहर के डेवलपमेंट को तस्वीरों के ज़रिए दिखाना चाहिए – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

यूनियन बैंक आफ इंडिया का 30 सितम्बर, 2022 को समाप्त तिमाही के वित्तीय परिणाम

Aman Samachar

ए.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल, सुमेरपुर में बुद्धि परीक्षण के बच्चे पुरस्कृत

Aman Samachar

भिवंडी में आपीएस कैडर के डीसीपी की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू

Aman Samachar
error: Content is protected !!