Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

चुरू नागरिक संघ के स्नेह सम्मेलन में चुरू के सपूत ओमप्रकाश शर्मा हुए सम्मानित 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] राजस्थान के ऐतिहासिक धरोहर के रक्षा व सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने वाले चुरू नागरिक संघ मुंबई की ओर भाजपा राष्ट्रीय परिषद के पूर्व सदस्य ओमप्रकाश शर्मा को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय सरावगी ने शर्मा के कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान से मुंबई में आकर अपने सामाजिक व राजनीतिक कार्यों से चुरू का नाम रौशन किया है यह हम सबके लिए गर्व की बात है।

            चुरू नागरिक संघ द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओमप्रकाश शर्मा को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए स्मृति चिन्ह , शाल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। संघ के अध्यक्ष सरावगी ने बताया कि शर्मा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे उन्होंने राम मंदिर आन्दोलन , कश्मीर आन्दोलन आदि में सक्रीय भूमिका निभाया है।  शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे और ठाणे पालघर के ग्रामीण ,आदिवासी लोगों की उन्नति और विकास के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
            इस अवसर पर चुरू के प्रख्यात गीतकार पंडित भरत व्यास के दत्तक पुत्र व सुप्रसिद्ध संगीतकार ,गीतकार व गायक ओम व्यास की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने गुरु के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित भरत व्यास ने आजीवन भारतीय संगीत की साधना की लेकिन उन्हें अभी तक उन्हें पदमश्री प्राप्त नहीं हुआ। यदि मुझे इसके लिए काबिल समझा गया तो यह सम्मान उन्हें समर्पित होगा। कार्यक्रम में मेधावी छात्रों का सम्मान करने के साथ ही संघ के विस्तार करने का संकल्प लिया गया। संघ के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक रवि प्रकाश बगड़िया व किसनलाल मोर रहे।
            कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के सचिव सुशील पोद्दार , कोषाध्यक्ष कमल पोद्दार , कार्यक्रम के मार्गदर्शक जे पी खेमका ,उपाध्यक्ष गौतमराज सारस्वत , पदेन प्रकाश अग्रवाल ,संगठन प्रभारी उमेद कोठारी ,मिडिया प्रभारी राजकुमार सैनी ,संपादक प्रकाशक अलबेलो राजस्थान ने अपना योगदान दिया। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य उमाशंकर ढंढारिया , प्रदीप अग्रवाल ,विश्वनाथ बगड़िया ,राजेन्द्र झिरमिरिया ,श्रवण सराफ ,विपिन बागड़ी ,ओम शर्मा आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने योगदान दिया।  कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी त्रिलोक सिरसलेवाला और आभार प्रदर्शन संघ के अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया।

संबंधित पोस्ट

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी और एनिमल डिजिटल आइडेंटिफिकेशन सिस्टम पशुओं को देगी पहचान कार्ड

Aman Samachar

डॉ बाबासाहेब विचार मंच की विचार विमर्श के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू

Aman Samachar

सभी दुकानों को प्रतिदिन चार घंटा खोलने की अनुमति देने की भाजपा ने की जिलाधाकारी से मांग

Aman Samachar

रईस हाई स्कूल में ड्रॉप आउट छात्रों के लिए विशेष कोचिंग क्लास,एसएससी रिजल्ट 88 प्रतिशत

Aman Samachar

जिले की महिलाओं ने साग सब्जी की आधुनिक खेती करने का लिया प्रशिक्षण 

Aman Samachar

उप मुख्यमंत्री अजित पवार को भाषण का अवसर न देने के विरोध में राकांपा ने किया मूक विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!