Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मंडल अधिकारी अशोक दुधसागरे सेवानिवृत्त होने पर हुए सम्मानित

भिवंडी [ एम हुसेन ] भिवंडी प्रांत कार्यालय में वरिष्ठ कारकून के पद पर कार्यरत अशोक नामदेव दुधसागरे जो 36 वर्ष सेवापूर्ती पूरी करके शासकीय नियमानानुसार प्रांत कार्यालय से सेवा निवृत्त होने पर इनका प्रांत अधिकारी डॉ.मोहन नलदकर के शुभहस्तों पुष्पगुच्छ ,श्रीफल , शाल ,साडी,  चोली देकर  सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा दी ।
                  भिवंडी तालुका तलाठी संघटना के अध्यक्ष सुधाकर कामडी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था । कोरोना  संकटकाल के कारण  सामाजिक अंतर का विशेष ध्यान रखते हुए उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ ।उक्त अवसर  पर प्रांत अधिकारी डॉ. मोहन नलदकर , तहसीलदार अधिक पाटील,मंडल अधिकारी चंद्रकांत रजपूत, भास्कर टाकवेकर ,संतोष आगीवले ,आदेश म्हात्रे,किरण केदार ,तलाठी चित्रा विशे , तलाठी नरसुबा तुगावे, निलेश कांबेरे, भास्कर पाटील, संजीव धात्रक, सिद्धी पातकर ,गणेश पाटील आदि सहित महसूल कर्मचारी भारी  संख्या में उपस्थित थे ।वहीं महसूल अधिकारी व उपस्थित कर्मचाऱियों ने अपना  मनोगत व्यक्त करते हुए निवृत्त मंडल अधिकारी अशोक दूधसागरे को उज्ज्वल भविष्य की शुभेच्छा दी ।अशोक दुधसागरे ने 26 वर्षो तक महसूल सेवा में काम करते हुए सामाजिक ,शैक्षणिक क्षेत्र में सदैव नियमित रूप से सहभागी होकर अपनी सामाजिक जवाबदारी को पूरी निष्ठा से निभाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है जो प्रशंसनीय है ।

संबंधित पोस्ट

श्री सदस्यों की टीम का संपूर्ण भिवंडी तालुका में ग्रामस्वच्छता अभियान

Aman Samachar

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में खामियों के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें –  निरंजन डावखरे 

Aman Samachar

भाजपा गटनेता के कक्ष में घुसकर घेराव करने वाले छः शिवसेना नगर सेवकों के खिलाफ अपराध दर्ज

Aman Samachar

भूस्खलन का पता लगाने के लिए रियल-टाइम वायरलेस सेंसर नेटवर्क पर पीएचडी पेपर की साहित्यिक चोरी के खिलाफ रिसर्च स्कॉलर ने लिया लीगल एक्शन

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड प्रतिष्ठित पुरस्कार “सर्वश्रेष्ठ एकीकृत उपस्कर सेवा प्रदाता” से सम्मानित

Aman Samachar

उत्तर भारतीय समाज की सेवा के लिए उत्तर भारतीय हिन्दू प्रतिष्ठान का गठन – सिद्धार्थ संजय पांडेय

Aman Samachar
error: Content is protected !!