Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

पावरलूम व्यवसायी से 31 लाख रूपये की ठगी 

  
भिवंडी [ युनिस खान ] भोइवाड़ा पुलिस स्टेशन अंतर्गत पावरलूम क्षेत्र कारिवली में एक टेक्सटाइल कंपनी मालिक के साथ दलाल व यार्न व्यापारी द्वारा मिलकर 31 लाख 23 हजार 750 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है.भोईवाडा पुलिस ने टेक्सटाइल मालिक की शिकायत पर यार्न व्यापारी व दलाल दोनों के खिलाफ भादवि की धारा 406, 420,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
         पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदिप सुंदरलाल गोयल का कारिवली रोड़ पर विधाता टेक्सटाइल नामक पॉवरलूम कारखाना है. यार्न दलाल  सिताराम द्वारका प्रसाद तोडी व यार्न विक्रेता गायत्री टेक्सटाइल के मालिक सुनिल जोशी ने आपसी सांठगांठ कर प्रदिप गोयल से संपर्क कर कम भाव में यार्न देने का लालच देते बताया कि भारी मात्रा में यार्न ट्रक में भी लोड हो रहा है.अभी पैसा दे दो तो काफी फायदा मिल जायेगा.दलाल के कहने पर प्रदिप गोयल ने इचलकरंची स्थित मर्कटाईल बैंक सुनिल जोशी की कंपनी गायत्री टेक्सटाइल के खाते में 17 लाख 50 हजार व 13 लाख 73 हजार 750 रुपए कुल मिलाकर  31 लाख 23 हजार 750 रुपये आरटीजीएस कर दिया‌.पैसा देने के बावजूद सुनिल जोशी की कंपनी ने यार्न नही भेजा और पैसा वापस मांगने पर टालमटोल करना शुरू किया.मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक आर.पी.दराडे कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

19 सालों से लंबित झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना को विधायक के प्रयासों से मिली गति

Aman Samachar

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

 पीएनबी डिजिटल रुपया एप के माध्यम से सीबीडीसी-यूपीआई अंतरपरिचालन का किया शुभारंभ 

Aman Samachar

होम आयसोलेशन में जरूरतमंद लोगों को अग्रवाल सम्मलेन देगा दो समय का निःशुल्क भोजन 

Aman Samachar

वर्ष 2024 के चुनाव में विपक्ष को नहीं मिलेगा कोई उम्मीदवार – चंद्रशेखर बावनकुले

Aman Samachar

एक्सपीरियन’को एवरेस्ट ग्रुप ने ‘टॉप एम्प्लॉयर्स फॉर टेक टैलेंट इन इंडिया’के रूप में दी मान्यता

Aman Samachar
error: Content is protected !!