Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

 कार पलटी होने से एक युवक की मौके पर मृत्यु , तीन गंभीर जखमी

भिवंडी [ एम हुसेन ] तालुका के येवई गावं के युवक भिवंडी शहर के मित्रों के साथ भिवंडी पारोल रोड से वेरणा कार से घूमने के लिए गए हुए थे। तेजगति से लौटते समय अचानक कार पलटने से हुई दुर्घटना मे येवई निवासी युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। लाखीवली के स्मशान भूमी के निकट गुरुवार की शाम हुई दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

             पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपराज विनायक वखारे (18) की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है। उक्त युवक भिवंडी शहर के अन्य तीन मित्रों के साथ घूमने के लिए गए थे। तेजगति से वापस लौटते समय लाखीवली स्मशानभूमी के पास पहुंचे कि अचानक कार चालक का संतुलन बिगड़ा और कार अनियंत्रित होकर कार रोड किनारे खेत मेजाकर पलट गई। इस  सडक दुर्घटना में दीपराज की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीनो मित्र गंभीर रूप से जखमी हो गए हैं। जिसमें एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सडक दुर्घटना मामले में तालुका पलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

बेलापुर से भाऊचा धक्का तक नागरिकों के लिए जल्द जल यातायात शुरू होगा – राजन विचारे  

Aman Samachar

कंप्रेसर से पेट में भरने से युवक की हुई दर्दनाक मौत , दो गिरफ्तार 

Aman Samachar

ब्लू डार्ट ने राष्ट्रव्यापी विस्तार के साथ उत्कृष्टता के 40 साल का जश्न मनाया

Aman Samachar

केंद्र ने महाराष्ट्र को 4 लाख 35 हजार रेमडेसिविर वायल्स आपूर्ति का आदेश दिया  – मुख्यमंत्री

Aman Samachar

दिवा की स्वामी समर्थ मंदिर से तांबे पीतल की वस्तुएं चोरी 

Aman Samachar

मनपा ने भर्ती किए 51 डाक्टर्स समेत 236 आरोग्य कर्मी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!