Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

व्यापारी का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगने वाले चार के खिलाफ मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] भोईवाडा पुलिस  स्टेशन क्षेत्र अंर्तगत बाजार पेठ, मदार छल्ला परिसर में रहने वाले एक व्यापारी को दापोडा गांव स्थित हरिहर कंपाउड के गोदाम परिसर से अपहरण कर  5 लाख रूपये फिरौती मांगने की घटना घटित हुई है. पुलिस ने शिकायत के उपरांत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,मोहम्मद इलियास लियाकत अली गौरी (32) व उसका मित्र हसीब अंसारी 8 फरवरी को रात्रि साढ़े आठ बजे के दरमियान दापोडा गांव स्थित हरिहर कंपाउड के गोदाम क्रमांक ए-17 के पास मोटरसाइकिल से दुकान का माल लेने के लिए गए थे.इसी दरमियान नूरी नगर के रहने वाले हमदान व गैबीनगर के रहने वाले सगीर आलम शाहबुद्दीन खान और दो अनजान लोग ऑटो रिक्शा से आऐ और मोहम्मद इलियास गौरी को मोटरसाइकिल से जबरन उतार कर ऑटो रिक्शा में बैठा कर नूरी नगर स्थित बीएमसी पाइप लाइन की सुनसान जगह पर ले गयें और उसे जान से मार देने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये फिरौती के रूप में मांगा. जल्द ही पैसा नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए छोड़ दिया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर 2 नामजद सहित कुल 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस निरीक्षक चेतन पाटिल कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

व्हाट्सएप पर निःशुल्क क्रेडिट स्कोर उपलब्ध कराने वाला एक्सपीरियन भारत का पहला क्रेडिट ब्यूरो बना 

Aman Samachar

मानसून की पहली बारिश ने खोली मनपा के दावों की पोल , सुरक्षा दीवार , पेड़ गिरने व जलजमाव से परेशानी , अपप्रिय घटना न होने से प्रशासन को राहत 

Aman Samachar

मोटापा एक बीमारी नहीं बल्कि 225 अन्य बीमारियों की जननी है – डॉ रमण गोयल

Aman Samachar

झोपड़पट्टी पुनर्वास योजना के घर पांच वर्ष बाद बेचने अधिकारडा – जितेन्द्र आव्हाड  

Aman Samachar

महावितरण कर्मचारियों को फ्रंट लाईन वर्कर्स घोषित करने की मांगको लेकर आन्दोलन का संकेत

Aman Samachar

 महिलाओं के चेहरे पर खुशी लाता है मेहंदी का त्योहार

Aman Samachar
error: Content is protected !!