Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अन्यअपराध

शिवसेना नगर सेवक के बेटे की हत्या करने वाला सौतेला भाई व ड्रायवर गिरफ्तार ,  3 किलो 700 ग्राम सोना व पिस्टल बरामद 

ठाणे [ युनिस खान , 2 अक्टोबर 2020 ] शिवसेना नगर सेवक के लड़के की हत्या करने वाले उसके सौतेले भाई को पुलिस ने उलवे नवी मुंबई से गिरफ्तार कर 3 किलो 700 ग्राम सोना व देशी पिस्टल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने चालक से मिलकर नगर सेवक की आलमारी से सोना चोरी करने की योजना को अंजाम दिया। उसने पहले मृतक को रात में शराब पिलाकर गोली मारके हत्या कर लाश वाशी खाड़ी में फेंक कर चोरी का जिम्मेदार बनाने का प्रयास किया।

         कासर वडवली पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक किशोर खैरनार ने बताया कि  शिवसेना नगर सेवक माणिक बाबू पाटील 15 सितम्बर से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। वे 20 सितम्बर को घर आने के बाद बेड रूम की आलमारी से सोना चोरी होने का पता चलने पर उन्हें अपने गुम हुए बेटे राकेश मानिक पाटील पर संदेह हुआ।  राकेश की पत्नी कविता ने पति के गुम होने की शिकायत दर्ज कराया जबकि पिता ने बेटे के खिलाफ सोना चोरी कर भागने की शिकायत दर्ज कर दिया। पुलिस को राकेश की तलाश के दौरान उसकी एक्टिवा का उपयोग कर रहे आजाद नगर निवासी ड्रायवर गौरव राजेश सिंह [27] की जानकारी मिली। पुलिस ने गौरव को कब्जे में लेकर पूंछतांछ किया तो उसने बताया कि मैं और सचिन पाटील [34] ने चोरी की योजना बनाकर 20 सितम्बर की रात राकेश पाटील को शराब पिलाकर हत्या कर दिया। चादर और सोफे की कवर में लाश लपेटकर राकेश की गाडी की डीक्की में डालकर वाशी पुल से खाड़ी में फेंक दिया। राकेश पाटील की हत्या का खुलाशा होने पर पुलिस मृतक के सौतेले भाई सचिन पाटील को नवी मुंबई उलवे से गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 700 ग्राम सोना , देसी पिस्टल , एक जीवित कारतूस , एक खाली खोखा , एक स्कूटर बरामद कर लिया है। न्यायालय ने सचिन पाटील को 4 अक्टोबर व गौरव को 1 अक्टोबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। कासर वडवली पुलिस के निरीक्षक प्रदीप उगले मामले की जांच कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

28 हजार की प्रतिबंधित दवा व सिरप जब्त

Aman Samachar

अकलोली में पति-पत्नी की गला काटकर निर्मम हत्या से सनसनी 

Aman Samachar

ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल ने अपनी पूरी इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर रेंज की कीमतों में 10,000 रुपये तक की कटौती

Aman Samachar

सामूहिक दुष्कर्म पीडिता की लाश परिजनों को न देकर रात के अँधेरे में अंतिम संस्कार करने पर भड़का आक्रोश 

Aman Samachar

13 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार 

Aman Samachar

बगल के गाले से ज्वेलर्स की दुकान में सेंध लगाकर सवा तीन करोड की चोरी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!