Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन की ओर से उपवन तालाब क्षेत्र में की गयी सफाई

छठ पूजा के बाद आयोजकों ने की साफ-सफाई 
ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ठाणे के उपवन में आयोजित भव्य छठ पूजा उत्सव के बाद आयोजकों ने स्वयं पूरे उपवन तालाब क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया.  रूद्र प्रतिष्ठान व जय फ़ौंडेशन के सलाहकार  धनंजय सिंह के नेतृत्व में संस्था के कई कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से सफाई अभियान में भाग लिया . स्वयंसेवकों ने पूरे तालाब क्षेत्र की सफाई कर समाज के सामने एक अलग मिसाल कायम की. अधिवक्ता अमित सिंह ने कहा कि इस सफाई अभियान में ठाणे मनपा ने भी अपना बहुमूल्य सहयोग दिया.
         ठाणे में रुद्र प्रतिष्ठान की ओर से इस वर्ष भी 30 अक्टूबर को ठाणे में पायलादेवी मंदिर के पास एक कृत्रिम तालाब में छठ पूजा का आयोजन किया गया था.  इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और मनोरंजन कार्यक्रम और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया .  उपवन में छठ पूजा के साथ स्वास्थ्य शिविरों से बड़ी संख्या श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया .इस बीच, छठ पूजा के बाद, सैकड़ों हाथ फिर से निर्मल्य और तालाब के आसपास पड़े कचरे को निपटाने के लिए कार्यकर्ता एकत्र हुए . रुद्र प्रतिष्ठान और जय फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने युद्धस्तर पर क्षेत्र की सफाई की .  उपवन तालाब क्षेत्र में सोमवार को धनंजय सिंह व अधिवक्ता अमित सिंह के नेतृत्व में यह सफाई अभियान चलाया गया .सफाई के बाद अधिवक्ता धनंजय सिंह और अमित सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है .

संबंधित पोस्ट

बर्ड फ्लू के बारे में जिला प्रशासन सतर्क ,अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई – जिलाधिकारी

Aman Samachar

राकांपा की ओर से गरीब व जरूरतमंद लोगों को छत्रियां वितरित 

Aman Samachar

हाईकोर्ट के आदेश पर शुरू टोल फ्री व वाट्सअप नंबर बंद

Aman Samachar

राकांपा मेडिकल सेल के ठाणे शहर जिला अध्यक्ष पर असद चाउस की नियुक्ति 

Aman Samachar

शादी के खर्च व ससुराल पक्ष में ठाठ बाट दिखाने के लिए चोरी कर धन जुटाने वाला युवक गिरफ्तार 

Aman Samachar

गूँगा व्यक्ति के जीवन संघर्ष को अभिनय के जरिये जीवंत करेंगे अभिनेता श्वेत कमल

Aman Samachar
error: Content is protected !!