Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

भिवंडी में फर्जी टीकाकरण प्रमाणपत्र देने वाला एम्बुलेंस चालक गिरफ्तार

भिवंडी [ युनिस खान ] फर्जी कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र बनाने के आरोप में पुलिस की केंद्रीय अपराध ईकाई ने एक निजी एम्बुलेंस चालक को गिरफ्तार किया है।जांच टीम नें फर्जीवाड़े का आपराधिक मामला निजामपुर पुलिस स्टेशन में दाखिल कराया है। भिवंडी पुलिस उपायुक्त योगेश चव्हाण द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार, शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा की खातिर वैक्सीन टीकाकरण पर खासा जोर दिया जा रहा है बावजूद  मुस्लिम बस्तियों में रहने वाले अधिसंख्यक अशिक्षित लोग टीकाकरण को मजहब के खिलाफ कहकर लगाने से इंकार कर रहे हैं.
              शासन-प्रशासन के दबाव के कारण कुछ लोग पैसा देकर नकली टीकाकरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जुगत में हैं. मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की केंद्रीय अपराध ईकाई को स्व. मीनाताई ठाकरे रंगायतन में भिवंडी मनपा द्वारा चलाये जा रहे टीकाकरण केंद्र पर बगैर टीकाकरण कराए ही एक निजी एम्बुलेंस चालक इरशाद उर्फ सलमान मोहम्मद यूसुफ अंसारी से टीकाकरण प्रमाणपत्र पैसा लेकर दिए जाने की जानकारी मुखबिर से मिली थी.मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम नें जाल बिछाकर नकली टीकाकरण प्रमाणपत्र देने में संलिप्त एम्बुलेंस चालक इरशाद उर्फ सलमान मोहम्मद यूसुफ अंसारी को गिरफ्तार किया है.जांच टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शैलेश साल्वी नें आरोपी इरशाद उर्फ सलमान अंसारी के खिलाफ  निजामपुर पुलिस स्टेशन में फर्जीवाड़े का आपराधिक मामला दर्ज कराया है. शहर में फर्जी वैक्सीन टीकाकरण प्रमाणपत्र की खबर से ही शहरवासियों में हड़कंप मच गया है.

संबंधित पोस्ट

पैरा आर्चर आदिल अंसारी का रईस हाई स्कूल में किया गया सत्कार 

Aman Samachar

शिवसेना शिंदे गुट की नेता मनीषा कायंदे व झूठी खबर चलाने वाले न्यूज को100 करोड़ के हर्जाने का नोटिस

Aman Samachar

विश्व कैंसर दिवस के मौके पर न्यूबर्ग डायग्नोस्टिक्स ने सायन अस्पताल के शिशु वार्ड को दान किए कंबल

Aman Samachar

 लगभग 70% हार्ट अटैक समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से

Aman Samachar

लीग्रैंड एम्पावरिंग स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2023-24 के लिए आवेदन खुले

Aman Samachar

बिजली का पोल गिरने से मृत युवक की पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Aman Samachar
error: Content is protected !!