Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

प्रो. डॉ. फौजिया मर्चेंट सहित कई नेता राकांपा में हुए शामिल 

 भिवंडी [ एम हुसैन ] समाजसेविका प्रो. डा . फौजिया मर्चेंट , कादर वडगामा  एवं बहुजन विकास अघाड़ी के उपाध्यक्ष मुकेश चौबे सहित दर्जनों नेता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। जिन्हें भिवंडी जिलाध्यक्ष भगवान टावरे द्वारा राकांपा में शामिल किया गया है।उक्त  अवसर पर मुकेश चौबे को उत्तर भारतीय सेल का अध्यक्ष एवं सायका मोमिन को ग्रंथालय विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जिन्हें जिलाध्यक्ष भगवान टावरे द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया ।उक्त  अवसर पर अब्दुल  जब्बार काजी, एड सुनिल पाटील, रसूल खान, डॉ.फिरोज शेख, इरशाद अंसारी, शहादत अंसारी, लक्ष्मीनारायण कोड़म, बशीर पठान, श्रीकांत चेत्तापल्ली एवं राहुल माहेश्वरी आदि पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त  अवसर पर प्रो. डॉ.फौजिया खान ने कहा कि वह राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरदचंद्र पवार की विचारधारा एवं सुप्रियाताई सुले द्वारा जनहित में किए गए सराहनीय कार्यों  एवं उनके एनजीओ के कार्य करने के तरीकों से प्रभावित होकर राकांपा में शामिल हुई हैं ,भविष्य में पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।   

संबंधित पोस्ट

ईडी ने मुंब्रा में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के दफ्तर पर छापा मारा

Aman Samachar

कोरोना को रोकने के लिए मनपा आयुक्त ने लोगों से संवाद स्थापित कर अधिकारीयों को दिए आवश्यक आदेश 

Aman Samachar

हम अमेजन और रिंग मेट्रो का विरोध करेंगे – सुप्रिया सुले 

Aman Samachar

वोटर आईडी गुम करने वाले पोस्टमैन के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

महापौर की पहल पर आयोजित मराठी ग़ज़ल मुशायरा कार्यक्रम रद्द

Aman Samachar

भिवंडी की भंगार गोदाम में लगी आग से लाखों रूपये का माल जलकर राख

Aman Samachar
error: Content is protected !!