Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

101 रामभक्तों को अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर का दर्शन कराएगा जय परशुराम सेना फाउंडेशन 

ठाणे [ युनिस खान ] अयोध्या में प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर दर्शन यात्रा, जय परशुराम सेना फाउंडेशन की ओर से प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शनाभिलाषियो के लिए अयोध्या यात्रा कराने का निर्णय राष्ट्रीय परिषद ने लिया है।

फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कारसेवक ओमप्रकाश शर्मा दोनों बार कारसेवा में गए थे। उस समय विश्वास नहीं था कि मेरे जीवन में मन्दिर बन जायेगा। आज प्रभु श्रीराम की कृपा से करोड़ों रामभक्तों के राममंदिर का सपना पूरा हो गया है। जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए ठाणे से अयोध्या यात्रा निकाली जायेगी। शर्मा ने कहा है कि मंदिर निर्माण के उपरांत दर्शन के लिए मंदिर खुल गई हैं। जिससे 101 रामभक्तों को दर्शन कराने की तैयारी शुरू की है। इस प्रयास को देखकर कुछ लोग इस तरह यात्रा का आयोजन करेंगे तो बहुत सारे दर्शनाभिलाषियो को लाभ मिलेगा।

ओमप्रकाश शर्मा पहली बार 1990 में कारसेवा के लिए जाते समय झांसी में 36 साथियों के साथ गिरफ्तार किये गए। 23 दिन अस्थाई कारागार में रहे के बाद रिहा हुए। इसके बाद पुनः 5 दिसंबर 1992 की रात कारसेवा के लिए फैजाबाद पहुंचे। दुसरे दिन सुबह वहां से पैदल चलकर अयोध्या जाकर कारसेवा में शामिल हुए जहाँ लाख से अधिक कारसेवक पहले से उपस्थित थे। अब राम जन्मभूमि मंदिर का सपना पूरा हो गया है इसलिए दर्शन के लिए फाउंडेशन की ओर से निर्णय लिया गया है। ओमप्रकाश शर्मा को गत दिनों श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष राम विलासदास वेदांती के हाथो सम्मानित किया गया। इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया गया है।

संबंधित पोस्ट

सिम्फनी लिमिटेड ने आज ‘सिम्फनी का मोविकूल’ कैंपेन की शुरुआत की 

Aman Samachar

भिवंडी भूषण स्व.पवार की 82 वीं जयंती पर मेगा स्वास्थ्य व रक्तदान शिविर

Aman Samachar

छः माह की गर्भवर्ती पत्नी को जिन्दा जलाने वाले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Aman Samachar

ग्रीनप्लाई आंतरिक स्‍थानों के लिए सुरक्षित व स्‍वस्‍थ मटेरियल पर जागरूकता के नए-नए तरीकों का इस्‍तेमाल

Aman Samachar

छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतला गिरने की घटना के दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई – आनंद परांजपे 

Aman Samachar

भिवंडी के किसान ने 30 करोड़ रूपये में हेलीकाप्टर खरीदकर , ढाई एकड़ खेत में बनाया हेलीपैड

Aman Samachar
error: Content is protected !!