Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रिश्वत रिश्वत लेने वाले नायब तहसीलदार सहित 2 लोग गिरफ्तार 

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] कल्याण-कसारा रेलवे  मार्ग में बाधित हो रही जमीन का  किसान को आर्थिक मुवावजा देने के लिए भिवंडी उपविभागीय कार्यालय नायब तहसीलदार विठ्ठल गोसावी नें 9 लाख रुपया घूस मांगी थी.शिकायत कर्ता की शिकायत पर मुंबई एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने नायाब तहसीलदार सहित भारोड़ी ग्राम सरपंच व उसके साथी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके पास से 2 करोड़ 34 लाख 73 हजार 100 रुपये रकम का 43 चेक भी जब्त किया है.
मिली जानकारी के अनुसार,कल्याण- कसारा रेलवे मार्ग के मध्य आने वाली किसानों की जमीन का आर्थिक मुवावजा शासन द्वारा क्षेत्रीय किसानों को दिया जा रहा है.जमीन का आर्थिक मुवावजा देने के लिए भरोडी ग्रामपंचायत सरपंच विजय भोईर की मध्यस्था मे उनके दोस्त लक्ष्मण राजपुरोहित नें   2 लाख नकद व 4 लाख का चेक नायब तहसीलदार विठ्ठल गोसावी को दिया था. जमीन मालिक की शिकायत के उपरांत मुंबई एंटी करप्सन टीम नें जाल बिछाकर तीनों को गिरफ्तार किया है.एंटी करप्शन टीम नें तीनों लोगों के पास से 2 करोड़ 34 लाख 73 हजार 100 रुपये रकम का 43 चेक भी बरामद किया है.एंटी करप्शन की कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में खलबली मची है.

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने सोलर रूफटॉप अपनाने की सुविधा के लिए की साझेदारी 

Aman Samachar

 हनुमंत ने किया हनुमान चालीसा पुस्तिका का वितरण , मनसे का अभिनव उपक्रम

Aman Samachar

विद्यार्थी करियर पर ध्यान दें, सोशल मीडिया से दूर रहें _ नंदिनी विचारे 

Aman Samachar

कम दर पर श्रीरंग सोसायटी के नागरिकों नगर सेवक के प्रयासों से टीका लगा 

Aman Samachar

होम अप्लायंसेज पर नए #ZindagiHit अभियान के साथ होम क्रेडिट इंडिया ने कहा लाइफ में नो समझौता

Aman Samachar

भिवंडी में महिला व बाल विकास विभाग ने रोकवाया बाल विवाह

Aman Samachar
error: Content is protected !!