Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मुंब्रा से भिवंडी के लिए मनपा परिवहन सेवा की दो एसी बसें शूरू 

ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा के भारत गियर से भिवंडी के लिए मनपा परिवहन सेवा की एसी बस शुरू कर दी गयी है। इस मार्ग पर दो एसी बस के प्रति दिन 16 फेरे लगाये जायेंगे। अब मुंब्रा से भिवंडी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बस से आना जाना आसान हो गया है। इस आशय की जानकारी ठाणे मनपा परिवहन सभापति विलास जोशी ने दी है।

      उन्होंने बताया कि शिवाईनगर , भीमनगर ,वर्तकनगर मार्ग से मुलुंड केलकर कालेज के लिए एक एसी बस शुरू की गयी है जिसके फेरे बढ़ाये जायेंगे। ठाणे रेलवे स्टेशन पूर्व और पश्चिम से बोरीवली के लिए बारह मीटर की 4 एसी बस 24 सितंबर से शुरू की गयी है। कोलशेत रोड इलाके की जनसँख्या के मद्देनजर रेलवे स्टेशन के लिए 25 सितंबर से दो एसी बस शुरू की गयी है। भाईंदर पाडा , हावरे सिटी से रेलवे स्टेशन के लिए दो नयी एसी बस शुरू की गयी है। पवार नगर के लिए दो एसी बस शुरू की गयी है।  सभापति जोशी ने बताया कि पहले से जो बसें चल रही है उसके अतिरिक्त नयी एसी बसें शुरू की गयी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकारी की शून्य प्रदुषण योजना से करीब 100 नयी इलेक्ट्रिक बसों के लिए प्रयास शुरू है। 123 इलेक्ट्रिक बसें चरणवद्ध तरीके से आ रही है।

संबंधित पोस्ट

ब्लू डार्ट के राखी एक्सप्रेस ऑफ़र के साथ रक्षा बंधन का जश्न मनाएँ

Aman Samachar

भोजपुरी फिल्म ‘छोरी सरहद पार के’ से ऑक्सिमिन भोजपुरी का नवारंभ – आयुष दुबे

Aman Samachar

अजय अशर महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन मित्रा का उप प्रमुख नियुक्त

Aman Samachar

Aman Samachar

भिवंडी मनपा के नए आयुक्त हुए विजय कुमार म्हसाल

Aman Samachar

अनधिकृत इमारतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए ठाणे कांग्रेस ने की भूख हड़ताल 

Aman Samachar
error: Content is protected !!