Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

अवैध निर्माण पर मनपा का चला हथौड़ा

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी मनपा क्षेत्र अंतर्गत सभी क्षेत्रों में अधिकारियों की जेब भर कर धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है क्षेत्रीय वार्ड ऑफिसर की मदद से देखते ही देखते बहुमंजिला इमारतें खड़ी हो रही है जागरूक नागरिकों की शिकायत के बावजूद मनपा प्रशासन अवैध निर्माणों की अनदेखी कर रहा है। मनपा अधिकारी जनप्रतिनिधियों के भय से तोड़ू कार्रवाई करने से बचते दिखाई पड़ते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार,  मनपा प्रभाग समिति क्रमांक 3 के सहायक आयुक्त बालाराम जाधव ने अपने क्षेत्र में बन रही अवैध इमारतों पर सख्त कार्रवाई कर अवैध बांधकाम को निष्कासित कर रहे है।  कामतघर गांव के सर्वे नंबर 147/6 चंदन बाग में बन रही तीसरी मंजिल की छत व दीवार को प्रभाग समिति क्रमांक 3 सहायक आयुक्त बालाराम जाधव और प्रभाग समिति 4 सहायक आयुक्त शमीम अंसारी, बीट निरीक्षक रमाकांत म्हात्रे व महेन्द्र जाधव ने अपने अतिक्रमण पथक टीम के साथ पहुँच कर पुलिस सुरक्षा के बीच तोड़क कार्रवाई की है.मनपा की तोडू कार्रवाई से अवैध बांधकाम करने वाले जमीन मालिक व बिल्डरों में हड़कप मचा हुआ है.

संबंधित पोस्ट

कांग्रेस सेवादल के शिबिर में शामिल होकर लोगों ने किया रक्तदान 

Aman Samachar

एसटी कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया आन्दोलन 

Aman Samachar

केन्द्रीय बजट 2023-24 श्री राजेश शर्मा, प्रबंध निदेशक केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की उम्मीदें

Aman Samachar

भिवंडी में जुआ मटका खेल रहे चार जुआरी गिरफ्तार 

Aman Samachar

मनपा कर्मियों के लिए फ्री मेडिकल शिविर

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

Aman Samachar
error: Content is protected !!