Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा में 5 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति व 17 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा आम चुनाव 2022 के लिए अनुसूचित जाति (महिला), अनुसूचित जनजाति (महिला) और सामान्य महिलाओं के लिए आज लाटरी निकाली गयी है। प्रशासक एवं मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा की अध्यक्षता में आज लाटरी पद्धति से प्रभागों का आरक्षण किया गया है। इसमें से 5 अनुसूचित जाति, 2 अनुसूचित जनजाति और 17 सामान्य महिला सीटों के आरक्षण की घोषणा की गई है।
         ठाणे मनपा आम चुनाव 2022 की जनगणना के अनुसार मनपा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 18 लाख 41 हजार 488 है। जिसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 1 लाख 26 हजार 003 और अनुसूचित जनजाति की 42 हजार 698 है। इस चुनाव के लिए अंतिम प्रभाग रचना में तीन सदस्य कुल 46 प्रभाग और 4 सदस्यीय 1 प्रभाग कुल 47 प्रभाग बनाये गए हैं।
          आगामी चुनाव के लिए सदस्यों की कुल संख्या 142 है, जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 10 सीटों में 5 महिलाओं के लिए, अनुसूचित जनजाति के लिए 3 सीटों में 2 सीटें महिलाओं के लिए और सामान्य 129 सीटें निर्धारित की गई हैं। कुल 142 सीटों में से 71 सीटें महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। ऐसी कुल 7 सीटें लॉटरी द्वारा आरक्षित वर्ग में महिलाओं के लिए आरक्षित की गई। शेष 64 महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के लिए  राज्य चुनाव आयोग ने प्रभाग 1 से 47 में ए और बी सीटों में 47 सीटें आवंटित की हैं।  सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित शेष 34 सीटों में से 17 सीटें लाटरी निकालकर सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
      प्रभाग संख्या 12 ए, 23 ए, 15 ए, 29 ए और 3 ए अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। प्रभाग 1 बी, 2 बी, 13 बी, 16 बी, 18 बी, 20 बी, 21 बी, 25 बी, 26 बी, 32 बी, 36 बी, 39 बी, 41 बी, 43 बी, 45 बी में अनुसूचित जनजाति 5 ए और 29 बी के लिए और 17 सामान्य महिला सीटों के लिए भी दो सीटें आरक्षित की गई हैं। 46 बी और 47 बी प्रभाग  अरक्षित किए गए हैं।

संबंधित पोस्ट

कोपरी रेलवे पुल पर 16 जनवरी से दो चरणों लगाया जायेगा गार्डर

Aman Samachar

बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए जमीन देने से इनकार करने पर भाजपा ने मनपा में सत्ताधारी शिवसेना के खिलाफ की तीखी टिपण्णी

Aman Samachar

गुडवर्कर ने अमित जैन को अपना चीफ एक्झीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया

Aman Samachar

भिवंडी ठाणे बायपास मार्ग पर टेम्पो की भिड़ंत से कार सवार 2 युवकों की मौत,1 घायल

Aman Samachar

पोखरण 2 में हजार बेड की कोविड अस्पताल शीघ्र नहीं नहीं करने पर मनसे ने दी आन्दोलन की चेतावनी

Aman Samachar

महाआवास योजना के माध्यम से जिले में जरूरतमंदों को मिले गुणवत्तापूर्ण घर –  एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!