Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

शौचालय विस्फोट में ठेकेदार व मनपा कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

भिवंडी [ युनिस खान ] चौहान कालोनी की सार्वजनिक 30 सीट शौचालय के सेफ्टी टैंक विस्फोट प्रकरण में ठेकेदार सहित मनपा के संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर शांतिनगर पुलिस ने घोर लापरवाही व गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज लिया है. आपराधिक मामला दर्ज होने से मनपा अधिकारियों कर्मचारियों में खलबली मची है.

        गौरतलब हो शुक्रवार सुबह रिगल होटल के पीछे चव्हाण कालोनी स्थित सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई न होने की वजह से सेफ्टी टैंक में कार्बन डाइऑक्साइड गैस भरने के कारण ब्लास्ट हो गया था‌. घटना में शौच करने गये इब्राहिम मोहम्मद सत्तार शेख (60) की मलबे में दबकर मौत हो गयी और आसिफ कासिम शेख व रहीम शेख नामक दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुए थे. उक्त घटना के बाद मनपा प्रशासन ने शौचालय की देखभाल व दुरुस्ती करने, शौचालय चलाने वाली संस्था और संबंधित प्रभाग समिति 1के अधिकारी,कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर खुलासा करने की नोटिस जारी किया. हादसे से सबक लेते हुए सतर्कता के तहत सभी प्रभाग के आरोग्य निरीक्षक, सहायक इंजिनियर, सभी प्रभागों के सहा आयुक्तों को सभी सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण कर 10 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश दिवटे ने आदेश जारी किया है.

सार्वजनिक शौचालय विस्फोट प्रकरण में शांतिनगर पुलिस ने जमाल अहमद वली अहमद अंसारी (46) की शिकायत पर मानवसेवा संस्था के ठेकेदार रविदासारी व मनपा संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ भादवि की धारा 304(2),338,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.हादसे की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक बडाख कर रहे हैं.

संबंधित पोस्ट

74 लाख रूपये की एक्सपायरी रासायनिक कीटकनाशक दवा जब्त

Aman Samachar

खोणी ग्रामपंचायत के सफाई कर्मचारियों को छह माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मिली एक नई पहचान

Aman Samachar

शिवसुब्रमणियन रामन ने  सिडबी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभाला

Aman Samachar

ऐरोली-कलवा एलिवेटेड प्रोजेक्ट के दीघा रेलवे स्टेशन का काम अंतिम चरण में –  राजन विचारे 

Aman Samachar

मनपा कोविड अस्पताल के लिए 30 लाख व सिविल को 20 लाख रूपये की विधायक निधि 

Aman Samachar
error: Content is protected !!