Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मनपा कोविड अस्पताल के लिए 30 लाख व सिविल को 20 लाख रूपये की विधायक निधि 

ठाणे [ युनिस खान ] आक्सीजन की कमी  से कोरोना मरीजों की जान पर खतरे की आशंका बन रही है।  इस समस्या को देखते  हुए विधायक संजय केलकर ने आक्सीजन कान्संट्रेटर  मशीन खरीदने के लिए अस्पतालों को अपनी विधायक निधि उपलब्ध कराया है। उन्होंने जिला नियोजन समिति को पत्र देकर मनपा के कोविड अस्पतालों को 30 लाख रूपये व जिला शासकीय अस्पताल को 20 लाख रूपये की निधि उपलब्ध करने के लिए कहा है।

                शहर की अस्पतालों में आक्सीजन की कमी की समस्या से कोरोना मरीजों के उपचार में समस्या हो रही है।  जिसे देखते हुए विधायक केलकर ने अपनी विधायक निधि से आक्सीजन कान्संट्रेटर मशीन के लिए मनपा के कोविड अस्पतालों शासकीय अस्पताल को विधायक निधि उपलब्ध करने की जिला नियोजन समिति को सिफारिस पत्र दिया दिया है। यह  आक्सीजन कान्संट्रेटर मशीन हवा से आक्सीजन शोषण कर मरीज को नाक के जरिए आक्सीजन पहुंचाती है। ठाणे मनपा के पार्किंग प्लाजा कोविड अस्पताल , वोल्टास कम्पनी इ जगह में बनने वाले अस्पताल  व ग्लोबल कोविड अस्पताल में प्रतिदिन करीब डेढ़ हजार मरीज उपचार में लिए आ रहे हैं। आक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को भर्ती नहीं किया जाता।  करीब 45 हजार रूपये से एक लाख रूपये में आने वाली यह मशीन बिजली से चलने वाला यंत्र है। अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में इसका उपयोग  जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए विधायक केलकर कहा है कि इससे हजारों नागरिकों को लाभ मिलेगा। इसी ह जिला शासकीय अस्पताल की विविध वैद्यकीय उपकरण के लिए 20 लाख रूपये की निधि दिया है। शासकीय अस्पताल में उपचार के लिए आने वालेमरीजों के उपचार में कमी न हो इसके लिए 20 लाख की निधि दिया है।  इसी के साथ शासकीय अस्पताल के डाक्टरों , नर्सो व कर्मचारियों को प्रतिदिन अस्पताल में भोजन की व्यवस्था कराने के लिए समतोल फ़ौंडेशन की ओर राशन मुहैया कराया है।

संबंधित पोस्ट

मनपा में भाजपा गटनेता पद पर मनोहर  डुंबरे की नियुक्ति की महापौर ने महासभा में की घोषणा 

Aman Samachar

 डालमिया भारत फाउंडेशन ग्रामीण युवा एवं सामाजिक परिवर्तन की नेतृत्वकारी भूमिका में 

Aman Samachar

बनाओ, चलाओ और हस्तांतरित करो” विरार-अलीबाग बहुउद्देशीय परिवहन मार्ग का निर्माण

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया एक ओपीडी प्रॉडक्ट डिजिटल केयर मैनेजमेंट

Aman Samachar

 स्वतंत्र दिव्यांग कल्याण मंत्रालय की स्थापना करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य – मुख्यमंत्री 

Aman Samachar

रैपीपे की वेबसाइट व ऐप पर कोविड -19 के टीकाकरण की जानकारी व पंजीकरण सुविधा उपलब्ध

Aman Samachar
error: Content is protected !!