Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

74 लाख रूपये की एक्सपायरी रासायनिक कीटकनाशक दवा जब्त

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] शासन द्वारा एक्सपायरी माल की विक्री पर रोक के बावजूद भिवंडी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मुनाफा कमाने के लिए दुकानदारों द्वारा धड़ल्ले से एक्सपायरी हो चुके उत्पादों की खरीदी विक्री जारी है.भिवंडी स्थित गोदाम में पेस्ट कंट्रोल आफ इंडिया बंगलौर कंपनी द्वारा एक्सपायर हो चुके कृषि उपयोगी कीटनाशक औषधि की विक्री के लिए भंडारण किए जाने की सूचना पर अपराध शाखा व जिला कृषि विभाग की टीम में संयुक्त छापेमारी कर 74 लाख रुपए की कीटनाशक औषधि बरामद किए जाने में सफलता हासिल की है.अपराध शाखा की कार्यवाही से एक्सपायरी उत्पादों को विक्री कर मुनाफा कमाने में जुटे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है.
         मिली जानकारी के अनुसार, अपराध शाखा भिवंडी के सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार की टीम को नारपोली न्यू टावरे कंपाऊंड में गोदाम में  एक्सपायरी हुई कीटकनाशक दवाओं की विक्री के लिए भंडारण किए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी. पुलिस द्वारा उक्त सूचना से जिला कृषि कार्यालय को अवगत कराया गया.सूचना मिलते ही गुणवत्ता नियंत्रण ठाणे निरीक्षक विजय तुपसौदर्य की टीम के साथ अपराध शाखा सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार की टीम ने नारपोली स्थित न्यू टावरे कंपाउंड स्थित पेस्ट कंट्रोल आफ इंडिया बंगलौर नामक 2 गोदाम में छापेमारी कर जुलाई, सितंबर,नवंबर 2020 माह में एक्सपायरी हो चुकी  NIPROT – W. S. TRICCHODEMA VIRIDE ANTAGONSTIC FUNGUS नामक 26,880 किलो माल 74 लाख 19 हजार रुपये कीमत का अवैध रूप से भंडारण किया हुआ माल बरामद कर जब्त कर लिया है.नारपोली पुलिस ने सह कीटकनाशक कायदा 1968 कलम के तहत अपराध दर्ज कर गोदाम को सील कर दिया है.

संबंधित पोस्ट

आरबीआई का पेमेंट विजन छोटे शहरों के लोगों के लिए भी सकारात्मक – निपुण जैन

Aman Samachar

डेक्कन यूनिवर्सिटी आस्ट्रेलिया में मास्टर आफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी प्रोफेशनल में वृषाली यादव को छठा स्थान 

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर ठाणे व पालघर समेत कोकण बेल्ट में होना कोलीवाड़ों का पुनर्विकास

Aman Samachar

वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने दीपक राठी को ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शुरू की बॉब 360 –  एक अल्पकालिक जमा योजना

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने आकर्षक फाइनेंस स्‍कीम्‍स के लिये आईडीबीआई बैंक के साथ किया समझौता 

Aman Samachar
error: Content is protected !!